{"_id":"6addd2cf309c4f148403507f","slug":"body-of-a-young-man-found-at-a-petrol-pump-in-ludhiana-2026-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में पेट्रोल पंप पर मिला युवक का शव: नशे की ओवरोज से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में पेट्रोल पंप पर मिला युवक का शव: नशे की ओवरोज से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 25 Oct 2026 03:28 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:28 PM IST
सार
लुधियाना में पेट्रोल पंप पर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की मौत नशे की ओवरोज से होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नशे की ओवरडोज से युवक की मौत
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
ताजपुर रोड पर स्थित इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप पर रविवार की सुबह एक नौजवान का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का पता उस समय चला जब पेट्रोल पंप पर काम करने वाले मुलाजिम आए। जब वह बाथरुम में जाने लगे तो अंदर युवक मृत पड़ा था। वहां मौजूद मुलाजिमों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आशंका जताई जा रही है कि नशे की ओवरडोज की वजह से युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान तो नहीं हो सकी, लेकिन मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना डिवीजन नंबर-7 के अंतर्गत आने वाले इस पेट्रोल पंप के संचालक जसवीर सिंह के मुताबिक उक्त युवक शनिवार की देर रात शौचालय के भीतर गया था। अगले दिन रविवार की सुबह जब पंप के करिंदों ने इस्तेमाल के लिए बाथरुम की कुंडी खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से लॉक मिला। कर्मचारियों द्वारा काफी देर तक द्वार खटखटाने के बावजूद जब अंदर से किसी तरह की हलचल नहीं हुई, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया।

Trending Videos
अंदर प्रवेश करते ही कर्मचारियों ने देखा कि युवक अचेत अवस्था में पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी है। पंप मालिक का कहना है कि वारदात के स्थान से नशीले पदार्थों से जुड़ी कुछ संदिग्ध सामग्रियां भी मिली हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि नौजवान की जान अत्यधिक नशा करने के कारण गई होगी।
हालांकि, पुलिस प्रशासन ने फिलहाल मौत की वास्तविक वजह पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मामले की छानबीन कर रहे जांच अधिकारी संधू ने जानकारी दी कि मृतक की पहचान कायम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को अगले 72 घंटों की शिनाख्त अवधि के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों से पर्दा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उठ सकेगा।