सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alert for Storms Hailstorms, and Rain in Chandigarh and Punjab weather news

पंजाब में मौसम का यू-टर्न: आंधी, ओलावृष्टि और बारिश, 17 जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट, चंडीगढ़ में बादलों का डेरा

Ankesh Kumar Ankesh Kumar
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पंजाब में पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से रविवार व सोमवार को पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि के साथ बारिश पड़ेगी।

Alert for Storms Hailstorms, and Rain in Chandigarh and Punjab weather news
Chandigarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में मौसम में अचानक बदलाव आया है। जहां बीते कई दिनों से तेज धूप के साथ गर्मी लोगों को सता रही थी वहीं रविवार की सुबह आसमान में बादलों ने डेरा जमाया हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब में इस हफ्ते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं राजधानी चंडीगढ़ में भी बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। 

Trending Videos


मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पंजाब में पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से रविवार व सोमवार को पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि के साथ बारिश पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी हुआ है उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, एसबीएस नगर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, तरनतारन, बरनाला, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, पटियाला व लुधियाना शामिल हैं। इससे पंजाब के तापमान में आने वाले दिनों में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग के मुताबिक 17 मार्च को पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 18 मार्च से तीन दिन तक पंजाब में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। विभाग ने इन तीन दिनों के लिए पंजाब में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में पंजाब में गर्मी से राहत रहेगी।

शनिवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 3.3 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक 32.3 डिग्री का पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.8 डिग्री की कमी दर्ज हुई। यह अभी सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम 12.5 डिग्री का पारा होशियारपुर का दर्ज हुआ। अमृतसर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री, लुधियाना का 31.2 डिग्री, पटियाला का 30.4 डिग्री, पठानकोट का 29.3 डिग्री, बठिंडा का 32.2 डिग्री, फिरोजपुर का 30.4 डिग्री, फाजिल्का का 30.1 डिग्री, होशियारपुर का 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 12.9 डिग्री, लुधियाना का 16.8 डिग्री, पटियाला का 15.6 डिग्री, पठानकोट का 13.9 डिग्री, बठिंडा का 14.0 डिग्री, फरीदकोट का 15.0 डिग्री, फिरोजपुर का 13.5 डिग्री, फाजिल्का का 16.6 डिग्री और रूपनगर का 14.7 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed