{"_id":"69b912d24bad4f0e820dd21c","slug":"haryana-rajya-sabha-elections-sanjay-bhatia-and-karamveer-bauddh-win-cross-voting-raises-political-heat-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2026: संजय भाटिया और कर्मवीर सिंह बौद्ध की जीत, क्रॉस वोटिंग से बढ़ा सियासी ताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2026: संजय भाटिया और कर्मवीर सिंह बौद्ध की जीत, क्रॉस वोटिंग से बढ़ा सियासी ताप
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 17 Mar 2026 02:08 PM IST
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के करीब सवा नौ घंटे बाद घोषित परिणाम में भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध विजयी रहे। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया को 28.66 वोट, कर्मवीर सिंह बौद्ध को 28 और सतीश नांदल को 26.34 वोट मिले। चुनाव के दौरान कुल पांच वोट रद्द हुए। इसमें कांग्रेस के चार व भाजपा का एक वोट शामिल है। कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। जीत के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की है मैं उनका नाम नहीं लूंगा। उनका फैसला जनता करेगी। कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने क्रॉस वोटिंग करने वालों को गद्दार बताते हुए कहा उनको बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में से 88 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनेलो के दो विधायकों ने मतदान से दूरी बनाए रखी और वोट नहीं डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।