सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegations of negligence in treatment, uproar in civil hospital after woman's death

Chandigarh News: इलाज में लापरवाही का आरोप, महिला की मौत के बाद नागरिक अस्पताल में हंगामा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence in treatment, uproar in civil hospital after woman's death
विज्ञापन

Trending Videos
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में वीरवार देर रात लगभग 10.30 बजे एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर सेक्टर-6 चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।
मृतका रितु मनीमाजरा की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार वीरवार रात अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें पहले मनीमाजरा के एक अस्पताल ले जाया गया जहां ईसीजी के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल या जीएमसीएच-32 ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन महिला को तुरंत पंचकूला के नागरिक अस्पताल ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के देवर रविंद्र ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मरीज को देखने के बाद बिना कार्ड बनाए ही तीसरी मंजिल स्थित हार्ट सेंटर भेज दिया। जब परिजन वहां पहुंचे तो ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी ने पहले नीचे जाकर पंजीकरण कार्ड बनवाने को कहा। परिजनों का कहना है कि वे कार्ड बनवाने के लिए नीचे गए और फिर ऊपर लौटे लेकिन तब तक महिला की हालत और बिगड़ चुकी थी। उनका आरोप है कि इलाज शुरू होने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर उपचार मिलता तो उसकी जान बच सकती थी। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में विरोध जताने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed