{"_id":"69b3a2929096bda4a50d0f48","slug":"video-consumer-awareness-workshop-in-phagwara-on-world-consumer-rights-day-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस: फगवाड़ा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस: फगवाड़ा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), जम्मू एवं कश्मीर शाखा कार्यालय, जम्मू द्वारा विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर फगवाड़ा के पिरामिड कॉलेज में एक उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। हिंदुस्तान वेलफेयर ब्लड डोनर्स क्लब, फगवाड़ा के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में कई सामाजिक और औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। इनमें भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब, लघु उद्योग भारती, सर्व नौजवान सभा, मेरा युवा भारत तथा साइंस टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए तिलक राज, निदेशक एवं प्रमुख, BIS जम्मू एवं कश्मीर शाखा कार्यालय ने उपभोक्ता जागरूकता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि यदि कोई उत्पाद निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है तो उपभोक्ताओं को उसकी शिकायत अवश्य दर्ज करवानी चाहिए।
आशीष कुमार द्विवेदी, स्टैंडर्ड प्रमोशन ऑफिसर ने ब्यूरो की गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और पंजाब के छह जिलों अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट में चल रही मानक प्रोत्साहन गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यशाला के संसाधन व्यक्तियों संजीवन सिंह डढवाल और हरजिंदर गोगना ने उपभोक्ताओं के अधिकारों तथा सामान की खरीद के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी और गुणवत्तापूर्ण प्रमाणित उत्पादों को अपनाने पर जोर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।