{"_id":"69b3adc45be1b69c5d08865c","slug":"overspeeding-safari-collides-with-bike-in-jalandhar-youth-dies-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में रफ्तार का कहर: ओवरस्पीड सफारी ने बाइक को मारी टक्कर, कई फीट हवा में उछला युवक, मौत, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में रफ्तार का कहर: ओवरस्पीड सफारी ने बाइक को मारी टक्कर, कई फीट हवा में उछला युवक, मौत, Video
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली
Published by: Ankesh Kumar
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के जालंधर में सफेद रंग की टाटा सफारी ने बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवक कई फीट हवा में उछलकर गिरे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का सीसीटीवी।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के काला सघियां इलाके में देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक तेज रफ्तार सफारी कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक करीब सात से दस फीट ऊपर उछलकर जमीन पर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की दोनों टांगें फ्रैक्चर बताई जा रही हैं। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
Trending Videos
हादसे के दौरान सड़क किनारे से गुजर रही महिलाएं और एक बच्ची बाल-बाल बच गईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुट गए। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी अमरीक सिंह के अनुसार, सफारी कार में दो युवक सवार थे और गाड़ी घास मंडी की ओर से काला सघियां रोड की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इलाके में अक्सर वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं और कई बार स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग भी उठाई गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
घटना के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना भार्गव कैंप पुलिस ने कार सवारों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।