{"_id":"69b3a28f361d1047e8018a47","slug":"video-blvathara-saha-thhalval-na-sarakara-sa-ka-javabthaha-taya-karana-ka-maga-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलविंदर सिंह धालीवाल ने सरकार से की जवाबदेही तय करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलविंदर सिंह धालीवाल ने सरकार से की जवाबदेही तय करने की मांग
Ankesh Kumar
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:07 AM IST
Link Copied
अपने हकों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। अध्यापकों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। अपने सोशल मीडिया पेज पर पुलिस द्वारा अध्यापकों पर छोड़ी गई आंसू गैस की वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस नेता बलविंदर सिंह धालीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज के दृश्य बेहद हैरान और दुखी करने वाले थे। अपने अधिकारों की मांग कर रहे अध्यापकों को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सामना करना पड़ा, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
धालीवाल ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से बचना चाहिए और अध्यापकों की जायज मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए। सरकार को चाहिए कि अध्यापकों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर समस्याओं का समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा न हो। धालीवाल ने कहा कि अध्यापक हमेशा से समाज को सही दिशा देने का काम करते आए हैं, इसलिए उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यापक सम्मान के हकदार हैं, दबाव और दमन के नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।