{"_id":"69b3e68e735b500ecd0be0b1","slug":"two-and-a-half-year-old-child-molested-in-jalandhar-accused-arrested-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में दरिंदगी की कोशिश: ढाई साल के मासूम से अश्लील हरकत, लोगों ने आरोपी को दबोचा, पत्नी मांगने लगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में दरिंदगी की कोशिश: ढाई साल के मासूम से अश्लील हरकत, लोगों ने आरोपी को दबोचा, पत्नी मांगने लगी माफी
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Fri, 13 Mar 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार
जालंधर के सईपुर इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। छत पर खेल रहे ढाई साल के मासूम के साथ मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के सईपुर इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। छत पर खेल रहे ढाई साल के मासूम के साथ मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्चे का मुंह पकड़कर घिनौनी हरकत कर रहा था। मामला तब उजागर हुआ जब एक अन्य बच्चे ने नीचे आकर गंदा अंकल कहकर शोर मचाया। शोर सुनकर एक व्यक्ति तुरंत छत पर पहुंचा और वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गया। उसने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उससे हाथापाई शुरू कर दी और मौके से भागने की कोशिश की।
Trending Videos
शोर सुनते ही बच्चे की मां और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पास के पार्क से ढूंढ निकाला और उसकी पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर चौकी ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी की पत्नी भी मौके पर पहुंची और पति की गलती मानते हुए लोगों से माफी की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मासूम बच्चे के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।