{"_id":"69b3e523fa7cb5f448077fae","slug":"video-ashu-sampla-paid-the-fees-for-10-female-students-at-vocational-training-center-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"आशु सांपला ने वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर की 10 छात्राओं की फीस दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशु सांपला ने वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर की 10 छात्राओं की फीस दी
Ankesh Kumar
Updated Fri, 13 Mar 2026 03:51 PM IST
नव्या हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक आशु सांपला ने सर्व नौजवान सभा और सर्व नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सोसवा पंजाब के सहयोग से स्थानीय स्कीम नंबर-3, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा में चलाए जा रहे वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का दौरा किया। उनका स्वागत सभा के प्रधान सुखविंदर सिंह की अगुवाई में सेंटर स्टाफ और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सेंटर की कन्याओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान आशू सांपला ने वोकेशनल सेंटर में करवाए जा रहे विभिन्न व्यावसायिक कोर्सों की जानकारी ली और प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत करते हुए सभा और सोसाइटी के प्रयासों की भरपूर सराहना की। उन्होंने सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित 10 कन्याओं की फीस भी अपनी ओर से सभा के प्रधान सुखविंदर सिंह को भेंट की और कहा कि घरेलू महिलाओं के लिए भी हस्तकला में निपुण होना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है, क्योंकि आज के दौर में अच्छी गुजर-बसर के लिए महिलाओं का भी कामकाजी होना जरूरी हो गया है। उन्होंने सभा के प्रयास को जहां महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल बताया, वहीं यह भी कहा कि आत्मनिर्भर महिलाएं आत्मविश्वास के साथ जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर सकती हैं। सभा के प्रधान सुखविंदर सिंह ने आशु सांपला का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके द्वारा फीस के रूप में दिया गया आर्थिक योगदान प्रशिक्षण ले रही कन्याओं का उत्साहवर्धन करने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।