सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Black spots' will be improved, and traffic police assistance booths will be set up at major intersections.

Chandigarh News: ब्लैक स्पॉट सुधरेंगे, प्रमुख चौराहों पर बनेंगे ट्रैफिक पुलिस सहायता बूथ

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
'Black spots' will be improved, and traffic police assistance booths will be set up at major intersections.
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ब्लैक स्पॉट्स को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। इसके साथ ही साइकिल ट्रैकों की मरम्मत और प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस सहायता बूथ स्थापित किए जाएंगे। यह निर्णय जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने की।

बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों और अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। पिछली बैठक के निर्णयों पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई, जिसमें विभिन्न सेक्टरों में सड़क फर्नीचर, यातायात सुरक्षा उपायों और खराब ट्रैफिक संकेतकों की मरम्मत व बदलाव की जानकारी दी गई। प्रमुख स्थानों पर स्वचालित यातायात नियंत्रण सिग्नलों की स्थापना तथा एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से एयरपोर्ट तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा साइकिल ट्रैक के भौतिक पृथक्करण और घातक दुर्घटना स्थलों पर इंजीनियरिंग उपाय लागू करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

छह राह-वीरों को मिलेगा सम्मान
बैठक में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने वाली प्रधानमंत्री राहत योजना की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पुलिस को 24 से 48 घंटे के भीतर दुर्घटना सत्यापन और स्वास्थ्य विभाग को निधि निर्गमन रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की राह-वीर योजना के तहत दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने वाले छह लोगों को 25-25 हजार रुपये नकद पुरस्कार और प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed