सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana congress ashok arora aftab ahmed pc pankaj agarwal

Haryana: पंकज अग्रवाल पर था राज्यसभा चुनाव भाजपा के पक्ष में करवाने का दबाव, कांग्रेस का बड़ा आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 24 Jun 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा में बैंक घोटाले के मामले में सीबीआई द्वारा आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश कांग्रेस ने इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाया है।

Haryana congress ashok arora aftab ahmed pc pankaj agarwal
आफताब अहमद के साथ अशोक अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस के विधायक अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि आईएएस पंकज अग्रवाल पर राज्यसभा चुनाव भाजपा के पक्ष में निकलवाने का दबाव था। 


आफताब अहमद के साथ पत्रकारवार्ता में अरोड़ा ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव जब हुआ तब भी हमने कहा था कि रिटर्निंग आफिसर पंकज अग्रवाल की भूमिका सही नहीं है। अब जिस तरीके से पंकज अग्रवाल भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुए हैं उससे यह बात सिद्ध होती है कि इस अधिकारी की नीयत ठीक नहीं थी। 

इस मामले में एफआईआर होने के बाद भी इस अधिकारी को राज्यसभा चुनाव का रिटर्निंग आफिसर लगाया गया। इससे सिद्ध होता है कि सरकार मिलीभगत कर चुनाव को प्रभावित करना चाहती थी। हमें यह लगता है कि पंकज अग्रवाल के साथ सरकार की डील थी कि चुनाव जिता दो, आपका नाम एफआईआर से बाहर कर देंगे। परमवीर सिंह का वोट भी गलत तरीके से रद्द किया गया। सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि वित्त मंत्री सीएम खुद हैं तो सरकार बैंक घोटाले की जिम्मेदारी ले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक अरोड़ा ने बताया कि कानून व्यवस्था को लेकर कुछ दिन पहले कांग्रेस विधायकों के साथ सीएम से मिले थे। तब मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी चिंता जायज है, ये पक्ष या विपक्ष का मामला नहीं है। सीएम ने डीजीपी को फोन कर निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


अरोड़ा ने कहा कि कागजों में माइनिंग बंद है पर यमुनानगर में हजारों ट्रक गैरकानूनी तरीके से माइनिंग कर रहे है।  कुरुक्षेत्र में पहले लड़की के साथ दुष्कर्म और फिर लड़के के साथ कुकर्म किया गया। आज प्रदेश में कोई सुरक्षित नही है। सरकार गैंगस्टर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाए। उनकी संपत्ति कुर्की करे। अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान को बरसात का फालतू पानी देने के लिए सीएम का बयान आया है। सीएम को पहले अपने किसानों की चिंता करनी चाहिए।

कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में आरओ का रोल संदिग्ध था, उसके लिए हमने राज्यपाल को भी अवगत कराया था। चुनाव आयोग से भी हमने आरओ पंकज अग्रवाल के खिलाफ जांच की मांग की थी। बैंक घोटाले में सरकार ने किसी को जिम्मेदार नही ठहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed