{"_id":"69add77d81502404f402ab86","slug":"bodybuilders-displayed-their-strength-and-emerged-victorious-in-the-mr-chandigarh-bodybuilding-championship-chandigarh-news-c-16-pkl1079-965892-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मिस्टर चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में बॉडीबिल्डर खिलाड़ियों ने दिखाया दम खम, बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मिस्टर चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में बॉडीबिल्डर खिलाड़ियों ने दिखाया दम खम, बने विजेता
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एसडी कॉलेज सेक्टर 32 में रविवार को चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 14वीं मिस्टर चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एशिया और विश्व चैंपियन बलदेव कुमार ने भी शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता के परिणामों में 55 किलोग्राम से कम वर्ग में अभिमन्यु ने पहला स्थान, रोहित ने दूसरा और प्रिंस सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
55 से 60 किलोग्राम वर्ग में हितेश प्रथम, अभिषेक द्वितीय और जोबनप्रीत सिंह तृतीय रहे। 60 से 65 किलोग्राम वर्ग में निपुन मंडल पहले, अली दूसरे और अमन मल्ल तीसरे स्थान पर रहे। 65 से 70 किलोग्राम वर्ग में सचिन स्याल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि संजीव कुमार दूसरे और साहिल कल्याण तीसरे स्थान पर रहे।
70 से 75 किलोग्राम वर्ग में अर्शिंदर पहले, सतनाम दूसरे और हृतिक जटव तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद 75 से 80 किलोग्राम (ए) वर्ग में पवन कुमार ने पहला स्थान, रबी ने दूसरा और दीपक खरब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 80 से 85 किलोग्राम वर्ग में राकेश पहले, जतिंदर सिंह दूसरे और चंद्रवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 85 किलोग्राम से अधिक ओपन वर्ग में राहुल पहले, शुभम दूसरे और अंकित बेनीवाल तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं मेन्स एथलेटिक फिजीक वर्ग में अर्शिंदर ने पहला स्थान, शुभम ने दूसरा और राकेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Trending Videos