{"_id":"697f674bab2e56442d024143","slug":"budget-hostels-will-be-built-for-girls-in-every-district-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-938199-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बजट... हर जिले में लड़कियों के लिए बनेगा छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बजट... हर जिले में लड़कियों के लिए बनेगा छात्रावास
विज्ञापन
विज्ञापन
-घर से दूर पढ़ाई कर रही छात्राओं को होगा फायदा
-पंजाब में पहले ही बन रहे पांच वर्किंग वुमन हॉस्टल
-केंद्रीय बजट में छात्राओं और महिलाओं के लिए अहम घोषणाएं
-- -
राजिंद्र शर्मा
चंडीगढ़। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिनमें पंजाब के लिए खास ध्यान रखा गया है। सबसे बड़ी घोषणा यह रही कि हर जिले में लड़कियों के लिए एक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा, जिससे उन छात्राओं को फायदा होगा जो घर से दूर शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। पंजाब में बड़ी संख्या में छात्राएं विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्रों में अध्ययन कर रही हैं, लेकिन छात्रावास की कमी के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
पंजाब में पहले से ही 150 से अधिक इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जिनमें 30 सरकारी कॉलेज भी शामिल हैं। इन कॉलेजों में पढ़ाई कर रही छात्राओं के लिए यह कदम बड़ी राहत साबित होगा। इससे पहले, राज्य सरकार ने मोहाली, जालंधर और अमृतसर में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से 5 वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाने की योजना बनाई है। इन हॉस्टलों में 24 घंटे सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई, लाइब्रेरी, जिम, मेडिकल सुविधाएं जैसे अत्याधुनिक इंतजाम होंगे। यह योजना उन महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी जो शहरों में कार्य करने के लिए अपने घरों से दूर जाती हैं।
जिलों में आपातकालीन और ट्राॅमा केयर सेंटर
बजट में यह भी घोषणा की गई है कि पंजाब के सभी जिला अस्पतालों में आपातकालीन और ट्रामा केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को 50% तक मजबूत किया जाएगा। राज्य में 21 जिला अस्पताल हैं, और इन सभी में आपातकालीन सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा और उन्हें बड़े अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कैंसर मरीजों के लिए राहत
केंद्रीय बजट में कैंसर मरीजों को भी राहत दी गई है। सरकार ने 17 कैंसर दवाओं पर मूल कस्टम शुल्क से छूट देने का फैसला किया है, जिससे इलाज की लागत कम होगी। पंजाब के मालवा बेल्ट में कैंसर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है, और यह कदम उनके लिए बेहद राहतकारी होगा।
Trending Videos