सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh airport increased connectivity passenger numbers increase significantly

चंडीगढ़ से रोज 10 हजार यात्री भर रहे उड़ान: कनेक्टिविटी बढ़ने से सफर हुआ आसान, यात्री संख्या में बड़ा इजाफा

अरविंद बाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ से रोजाना औसतन 84-90 उड़ानें संचालित होती हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार मई, जून और सितंबर में एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।

Chandigarh airport increased connectivity passenger numbers increase significantly
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या और डेस्टिनेशन बढ़ने की वजह से दस साल में यात्रियों की संख्या में दो सौ फीसदी का इजाफा हो चुका है। 
Trending Videos


चंडीगढ़ से पहले सीमित उड़ान ही होती थी लेकिन अब चंडीगढ़ से सीधी उड़ान कई प्रमुख शहरों की हो चुकी हैं और हवाई किराए भी औसतन कम हुए हैं जिससे यात्रियों की संख्या में यह परिवर्तन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या वर्ष 2015-16 में 15 लाख थी जो वित्तवर्ष 2024-25 में बढ़कर करीब 41.5 लाख पहुंच गई है। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट से आठ से दस हजार यात्री यात्रा करते हैं।

चंडीगढ़ से रोजाना औसतन 84-90 उड़ानें संचालित होती हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार मई, जून और सितंबर में एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। दुबई और आबूधाबी के लिए यहां से उड़ानों की शुरुआत की वजह से भी यात्रियों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है।

यहां के लिए संचालित होती हैं उड़ान

चंडीगढ़ से दिल्ली, श्रीनगर, लेह, धर्मशाला, जम्मू, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर, बंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोच्चि, कोलकाता, पटना, लखनऊ और जयपुर के लिए उड़ान हैं।

कार्गो में भी हुई वृद्धि

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री संख्या के साथ-साथ कार्गो हैंडलिंग में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2023 में एयरपोर्ट से 10,000 टन कार्गो जाता था जबकि 2025 में यह संख्या 13,000 टन तक पहुंच गई है।

वित्त वर्ष यात्रियों की संख्या मुख्य वजह स्थिति

2019-20        24.47 लाख            कोविड से पहले की स्थिति, 16.57 फीसदी की वृद्धि
2020-21        12.23 लाख            कोविड महामारी के कारण यात्री संख्या में लगभग 50 फीसदी की गिरावट
2021-22       18.25 लाख             उड़ानों की बहाली के साथ रिकवरी की शुरुआत
2022-23        36.50 लाख            नई घरेलू उड़ानों के कारण 71 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि
2023-24        35.20 लाख            कोहरे और खराब विजिबिलिटी से उड़ानों के रद्द होने से 3.55 फीसदी गिरावट
2024-25        41.50 लाख            नए गंतव्य और बढ़ी कनेक्टिविटी के साथ यात्रियों की संख्या में नया उछाल

एयरपोर्ट की सुविधाओं और गंतव्य के जुड़ने की वजह से यात्रियों की संख्या में तेजी के साथ उछाल आया है। अब चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंटरनेशनल उड़ानों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इससे यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। -अजय वर्मा, सीईओ चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed