Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Tragic accident on Ambala-Delhi Highway: Truck overturns on Tangri bridge, two youths killed
{"_id":"6992c6d672daa5c5df09c6bb","slug":"tragic-accident-on-ambala-delhi-highway-truck-overturns-on-tangri-bridge-two-youths-killed-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा: टांगरी पुल पर ट्रक पलटा, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा: टांगरी पुल पर ट्रक पलटा, दो युवकों की मौत
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Mon, 16 Feb 2026 12:57 PM IST
अंबाला–दिल्ली नेशनल हाईवे पर टांगरी पुल के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार लोडिंग ट्रक अनियंत्रित होकर पहले एक कार से टकराया और फिर पास से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों पर पलट गया। हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है; ट्रक पूरी तरह हटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। हादसा सुबह लगभग 10 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। ट्रक ने पहले कार को पीछे से टक्कर मारी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। इसके तुरंत बाद ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह साथ चल रही बाइक को चपेट में लेते हुए उस पर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक के नीचे दबे युवकों और क्षतिग्रस्त बाइक को निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई। काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। ट्रक के भारी वजन के कारण बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।