सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   463 cadets appeared for the NCC C Certificate examination.

Ambala News: एनसीसी सी सर्टिफिकेट की 463 कैडेट्स ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
463 cadets appeared for the NCC C Certificate examination.
विज्ञापन
- अंबाला के अलावा यमुनानगर, पंचकूला और कालका से भी आए कैडेट्स
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। एसडी कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की सी प्रमाणपत्र परीक्षा का आयोजन हुआ। 2 हरियाणा एनसीसी बटालियन की ओर से आयोजित इस परीक्षा में अंबाला संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए कैडेट्स ने अपनी सैन्य दक्षता और ज्ञान का परिचय दिया। बटालियन के अधिकारी कर्नल समीत नवानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा में 463 कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
परीक्षा में केवल अंबाला ही नहीं, बल्कि यमुनानगर, पंचकूला और कालका के विभिन्न कॉलेजों के कैडेट्स शामिल हुए। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों की एक विशेष समिति गठित की गई थी। 10 हरियाणा बटालियन के कर्नल हरप्रीत सिंह ने अध्यक्ष अधिकारी के रूप में मोर्चा संभाला, जबकि कर्नल जितेन्द्र दहिया और मेजर स्वाति पांडे ने व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान अंबाला एनसीसी ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित सहगल (विशिष्ट सेवा पदक) विशेष रूप से केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, बल्कि कैडेटों की गंभीरता और कॉलेज के अनुशासन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि एनसीसी न केवल सेना में जाने का मार्ग प्रशस्त करती है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की पहली सीढ़ी भी है।
भविष्य के लिए खास है परीक्षा
एसडी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा और लेफ्टिनेंट डॉ. सतबीर सिंह ने बताया कि सी सर्टिफिकेट एनसीसी का सर्वोच्च प्रमाणपत्र है। इसके धारकों को सशस्त्र बलों की भर्ती में विशेष छूट मिलती है और कई शासकीय सेवाओं में वरीयता दी जाती है। इस दौरान सूबेदार अशोक कुमार, पीआई स्टाफ और 2 हरियाणा बटालियन के सदस्यों ने परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। कॉलेज प्रशासन की इस राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को अधिकारियों ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed