{"_id":"69b8cc305159c16ead0662ca","slug":"chandigarh-panchkula-mohali-small-businesses-devastated-due-to-lpg-shortage-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युद्ध की मार: बर्बाद हो गया ट्राइसिटी का छोटा कारोबार, हजार से ज्यादा दुकानें बंद; फास्ट फूड कारोबार ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्ध की मार: बर्बाद हो गया ट्राइसिटी का छोटा कारोबार, हजार से ज्यादा दुकानें बंद; फास्ट फूड कारोबार ठप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:14 AM IST
विज्ञापन
सार
गैस सिलिंडर की सप्लाई रुकने से कई जगहों पर दुकानों के शटर गिर गए हैं, तो कई दुकानदार लकड़ी, कोयले या डीजल की भट्टियों के सहारे काम चला रहे हैं।
चंडीगढ़ सेक्टर 25 गैस एजेंसी से सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय तनाव और गैस आपूर्ति में आई बाधा का असर अब ट्राइसिटी के छोटे कारोबार पर साफ दिखने लगा है। कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के कारण चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में रेहड़ी-फड़ी, फास्ट फूड स्टॉल और छोटे रेस्टोरेंट चलाने वाले कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
हालात यह हैं कि ट्राइसिटी में एक हजार से अधिक छोटी दुकानें और फास्ट फूड स्टॉल बंद हो चुके हैं, जबकि सैकड़ों दुकानदार सीमित संसाधनों के सहारे किसी तरह काम चला रहे हैं। गैस की कमी ने हजारों छोटे कारोबारियों की रोजी-रोटी पर सीधा असर डाला है।
सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा है जो रेहड़ी-फड़ी या छोटे ढाबों के जरिए परिवार का पालन-पोषण करते हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस स्थिति में न तो पूरा मेन्यू तैयार हो पा रहा है और न ही ग्राहकों की मांग पूरी की जा रही है।
Trending Videos
हालात यह हैं कि ट्राइसिटी में एक हजार से अधिक छोटी दुकानें और फास्ट फूड स्टॉल बंद हो चुके हैं, जबकि सैकड़ों दुकानदार सीमित संसाधनों के सहारे किसी तरह काम चला रहे हैं। गैस की कमी ने हजारों छोटे कारोबारियों की रोजी-रोटी पर सीधा असर डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा है जो रेहड़ी-फड़ी या छोटे ढाबों के जरिए परिवार का पालन-पोषण करते हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस स्थिति में न तो पूरा मेन्यू तैयार हो पा रहा है और न ही ग्राहकों की मांग पूरी की जा रही है।
पंचकूला में 400 से अधिक रेहड़ी-फड़ी बंद
पंचकूला जिले में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित होने के कारण फास्ट फूड मार्केट में लगने वाली करीब 400 दुकानें बंद हो गई हैं। सेक्टर-15, 17, 11, 7, 8 और 9 की रेहड़ी मार्केट के अलावा कालका, पिंजौर, मोरनी, बरवाला और रायपुरानी की बाजारों में भी यही हाल है। ढाबे, फास्ट फूड स्टॉल और चाय-नाश्ते की रेहड़ियां चलाने वाले दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सेक्टर-15 रेहड़ी मार्केट के अध्यक्ष रिपुदमन का कहना है कि गैस की नियमित सप्लाई बंद होने से कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कई दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ी हैं। वहीं बूथ संचालक शीला रानी का कहना है कि सिलिंडर की कमी के कारण कारोबार लगभग 50 प्रतिशत तक घट गया है और ग्राहकों की मांग पूरी नहीं हो पा रही।
चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले अरविंद राम बताते हैं कि गैस न होने के कारण उन्होंने चाय और स्नैक्स बनाना बंद कर दिया है और केवल पानी बेचकर गुजारा कर रहे हैं। वहीं स्नैक्स बेचने वाले राजीव का कहना है कि पहले रोजाना सौ लोगों के ऑर्डर मिलते थे लेकिन अब सिलिंडर न मिलने के कारण काम बंद करना पड़ा है।
पंचकूला जिले में करीब 14 गैस एजेंसियां हैं और लगभग 1.25 लाख उपभोक्ता हैं। प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस की सप्लाई सामान्य है और जल्द ही कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई भी बहाल की जाएगी।