फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Pradesh Congress Committee expelled five leaders from party for six years

Chandigarh: कांग्रेस ने पांच नेताओं को किया निष्कासित, पांच को पद से हटाया; पार्टी विरोधी गतिविधियों पर एक्शन

Mon, 03 Jun 2024 03:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 03:27 PM IST
सार

पार्टी के दस नेताओं पर कार्रवाई पार्टी की स्थानीय शाखा और चंडीगढ़ में चुनाव के दौरान तैनात पार्टी के पर्यवेक्षकों की सिफारिश पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने की है।

विज्ञापन
Chandigarh Pradesh Congress Committee expelled five leaders from party for six years
कांग्रेस - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले सोमवार को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने पांच नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। वहीं पांच नेताओं को उनके पदों से हटा दिया गया है। चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई कांग्रेस पार्टी के ऑब्जर्वर के रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

विज्ञापन


पार्टी से छह साल के लिए निलंबित किए गए नेताओं में दीपा दूबे, अनवार उल हक, रवि ठाकुर, साहिल दूबे, अभिषेक शर्मा शैंकी शामिल हैं। सभी पीसीसी के इलेक्टेड मेंबर थे।
विज्ञापन


जिन पांच नेताओं को अपने पदों से मुक्त किया गया है उनमें उपाध्यक्ष हरफूल कल्याण, महासचिव विनोद शर्मा, प्रवक्ता सतीश कैंथ, सचिव मनोज गर्ग, सचिव हाकम सरहदी शामिल हैं। यह कार्रवाई पार्टी की स्थानीय शाखा और चंडीगढ़ में चुनाव के दौरान तैनात पार्टी के पर्यवेक्षकों की सिफारिश पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed