सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's air quality deteriorates again, with an AQI of 108

Chandigarh News: चंडीगढ़ में एयर क्वालिटी फिर खराब, एक्यूआई 108 दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's air quality deteriorates again, with an AQI of 108
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की हवा की गुणवत्ता सोमवार को फिर खराब दर्ज की गई। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 108 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रिकॉर्ड किया गया जो मध्यम यानी येलो जोन में आता है। पिछले चार दिनों से शहर का एक्यूआई लगातार 100 से ऊपर बना हुआ है। चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता में काफी अंतर देखने को मिला। सेक्टर-25 में सबसे अधिक प्रदूषण दर्ज किया गय जहां एक्यूआई 152 तक पहुंच गया। यह स्तर अन्य क्षेत्रों की तुलना में काफी ज्यादा रहा। वहींए सेक्टर-22 में एक्यूआई 84 और सेक्टर-53 में 88 रिकॉर्ड किया गया, जो बेहतर स्थिति में रिकॉर्ड किया गया।
Trending Videos


मार्च महीने की शुरुआत में शहर की हवा साफ रही थी। महीने के पहले पांच दिनों तक एक्यूआई ग्रीन जोन में यानी 100 से नीचे दर्ज किया गया था। हालांकि 6 मार्च के बाद से हवा की गुणवत्ता में गिरावट देखने को मिली और एक्यूआई येलो जोन में पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव, हवा की गति कम होने और आसपास के इलाकों से आने वाले प्रदूषण के कारण शहर की हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed