{"_id":"694cc8bf462ce25b3d0fd764","slug":"christmas-2025-devotees-to-church-in-chandigarh-for-morning-prayers-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Christmas: चंडीगढ़ में सुबह की प्रार्थना में शामिल होने चर्च पहुंचे श्रद्धालु, प्रभु यीशु के जन्म पर खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Christmas: चंडीगढ़ में सुबह की प्रार्थना में शामिल होने चर्च पहुंचे श्रद्धालु, प्रभु यीशु के जन्म पर खुशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 25 Dec 2025 10:46 AM IST
सार
प्रार्थना सभा के बाद ईसाई समुदाय के लोगों को महाप्रसाद भी दिया गया।
विज्ञापन
चर्च में प्रार्थना करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सेक्टर 19 की चर्च में क्रिसमस के मौके पर श्रद्धालु सुबह की प्रार्थना में शामिल हुए। प्रार्थना सभा के बाद ईसाई समुदाय के लोगों को महाप्रसाद भी दिया गया।
इससे पहले बुधवार की रात सेक्टर-18 के सीएनआई और सेक्टर 19 के क्राइस्ट द किंग चर्च सहित शहर के सभी गिरिजाघरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। रात में कैरल्स और प्रार्थना का आयोजन हुआ।
सेक्टर-19 के चर्च के फादर जेवियर ने बताया कि शाम होते ही श्रद्धालुओं ने मदर मरियम के आगे कैंडल जलाकर उनसे नेकी के रास्ते पर चलने की प्रार्थना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु चर्च में पहुंचे।
चर्च के पास्ट्रल सेंटर के बेसमेंट में लगी प्रदर्शनी को भी लोगों ने देखा। शाम साढ़े आठ बजे से कैरल्स शुरू हुआ। रात नौ बजे अंग्रेजी में और साढ़े 11 बजे हिंदी में प्रार्थना का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम शिमला चंडीगढ़ धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप सहाया टी थॉमस के नेतृत्व में हुआ। फादर जेवियर ने बताया कि प्रभु यीशु के जन्म पर लोगों ने खुशी मनाई।
फादर जेवियर ने बताया कि प्रभु यीशु ने समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। हम सभी को प्रभु यीशु की दी शिक्षाओं पर चलकर जीवन को सफल बनाना है। वीरवार को सुबह साढ़े आठ बजे अंग्रेजी में और सुबह 10 बजे हिंदी में प्रार्थना सभाओं का आयोजन होगा।
चर्च के प्रांगण में भी आकर्षक झांकी लगाई गई है। राजदीप एरिक स्टीफन विवेक सहित अन्य ने इसे निर्माण किया है। इसमें चरणी के साथ साथ अरावली पर्वत को बचाने का संदेश दिया गया। एक ओर दिखाया गया कि पेड़ों को काटकर शहर बनाया गया है। एक स्नो मैन को दिखाया गया है कि यदि पर्यावरण को नहीं बचाया गया तो एक दिन बर्फ पिघलकर ग्लेशियर खत्म हो जाएगा और हमारे लिए पीने का पानी भी नहीं बचेगा।
Trending Videos