{"_id":"58cbfdcc4f1c1b2a5a32a5fe","slug":"cm-amrinder-singh-call-first-cabinet-meeting-on-20-march-time-for-big-decision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्शन के मूड में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, 20 मार्च को उठाएंगे ये बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन के मूड में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, 20 मार्च को उठाएंगे ये बड़ा कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Mar 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दस साल बाद पंजाब में आई कांग्रेस सरकार एक्शन के मूड में दिख रही है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में जमीनी हकीकत को भंपाने के लिए बीस मार्च को अहम बैठक बुलाई है। जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह सबसे पहले राज्य के जमीनी हालातों का जायजा लेंगे। इसमें बुनियादी ढांचे से लेकर सरकारी स्कीमों की स्थिति शामिल है। उसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
कैप्टन की प्रधानगी में 20 मार्च को पंजाब भवन में एक अहम बैठक बुलाई गई है। इसमें डीजीपी, सभी डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी शामिल होंगे। सभी अधिकारियों को एजेंडे पर अपना फीडबैक लाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के दौरान सबसे पहले गेहूं की खरीद के इंतजामों का जायजा लिया जाएगा। अधिकारिक तौर पर गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। कैप्टन के पिछले कार्यकाल 2002-07 के दौरान अनाज की खरीद में किसानों को कोई परेशानी नहीं आई थी। जबकि, अकाली-भाजपा कार्यकाल में किसान अक्सर परेशान रहे। इसलिए सीएम सबसे पहले गेहूं खरीद के इंतजाम सुनिश्चित करना चाहते हैं।

पूर्व सरकार की योजनाओं की होगी जांच
कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन सरकार इस बैठक में बुढ़ापा, विधवा आदि पेंशनों के वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। पेंशन किस अवधि तक बांटी गई है, कितना फंड है, इसकी पड़ताल की जाएगी। बैठक के दौरान सारे पंजाब में बुनियादी ढांचे की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। सभी जिलों में सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों की क्या स्थिति है। इनमें टीचर, डॉक्टर और स्टाफ की उपलब्धता कैसी है, इस बारे में सभी अधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा।
बैठक के दौरान सेवा केंद्रों के कामकाज का भी फीडबैक लिया जाएगा। इन सेवा केंद्रों को अकाली-भाजपा सरकार अपनी उपलब्धि बताती रही है। अगर इनका कामकाज ठीक न पाया गया तो नई सरकार प्रोजेक्ट रिव्यू भी कर सकती है। इसके अलावा बैठक में डी-एडिक्शन सेंटरों की स्थिति का भी फीडबैक लिया जाएगा। कैप्टन पहले ही एलान कर चुके हैं कि नशे की सप्लाई और नशे के आदी लोगों का पुनर्वास उनकी प्राथमिकता है।