{"_id":"6a8274514da71f8ca40b2316","slug":"downpour-in-chandigarh-panchkula-mohali-relief-from-heat-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राईसिटी में झमाझम: तड़के बदला मौसम का मिजाज, लोगों को मिली गर्मी से राहत; आगे कैसा रहेगा माैसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राईसिटी में झमाझम: तड़के बदला मौसम का मिजाज, लोगों को मिली गर्मी से राहत; आगे कैसा रहेगा माैसम
Mon, 17 Aug 2026 08:10 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:10 AM IST
सार
चंडीगढ़ के कुछ निचले इलाकों में हल्का जलभराव होने से सुबह दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोगों को दिक्कत हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों तक क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकुला में सोमवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, तड़के आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से चंडीगढ़ का मौसम बेहद सुहाना हो गया है। सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए लोग सुखना लेक और शहर के अन्य पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं।
बारिश के कारण पारे में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने वातावरण में ठंडक घोल दी है।
शहर के कुछ निचले इलाकों में हल्का जलभराव होने से सुबह दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोगों को दिक्कत हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों तक क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। विभाग ने वाहन चालकों को बारिश के दौरान सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
वहीं विभाग ने 18 अगस्त को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 19 और 20 अगस्त को भी बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, इन दोनों दिनों बारिश की गतिविधियां 17-18 अगस्त की तुलना में कम रहने का अनुमान है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस मानसून सीजन में 1 जून से 16 अगस्त तक चंडीगढ़ में 451.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह सामान्य बारिश से 25.2 फीसदी कम है। 16 अगस्त को सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में बारिश नहीं हुई।
अगस्त में बदलता रहा बारिश का आंकड़ा
मौसम विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अगस्त में बारिश में लगातार उतार-चढ़ाव रहा है। 2020 में 441.3 मिमी, 2021 में 168.3 मिमी, 2022 में 159.1 मिमी और 2023 में 270.2 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। 2024 में अगस्त की बारिश बढ़कर 351.6 मिमी पहुंच गई। इस बार 17-18 अगस्त को बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।