{"_id":"6a827cbd495d1ef31f099b64","slug":"parasailing-and-water-sports-launched-at-chamrod-pattan-to-boost-tourism-in-pathankot-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मिनी गोवा’ से पठानकोट बनेगा बड़ा टूरिज्म हब: झील में दौड़ेंगी रोमांच की लहरें, 95 सीटर क्रूज से होगा जल सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मिनी गोवा’ से पठानकोट बनेगा बड़ा टूरिज्म हब: झील में दौड़ेंगी रोमांच की लहरें, 95 सीटर क्रूज से होगा जल सफर
Mon, 17 Aug 2026 08:45 AM IST
Nivedita
सूरज प्रकाश, संवाद, पठानकोट
सूरज प्रकाश, संवाद, पठानकोट
Published by: Nivedita
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:45 AM IST
सार
पठानकोट के चमरोड पत्तन में पैरासेलिंग और क्रूज से पंजाब ही नहीं हिमाचल-जम्मू से भी पर्यटकों को खींचने की तैयारी है।
विज्ञापन
पठानकोट में क्रूज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चमरोड पत्तन (मिनी गोवा) में पैरासेलिंग और वाटर स्पोर्ट्स शुरू हो गए हैं। हालांकि रंजीत सागर बांध की झील में पैरासेलिंग अभी शुरू नहीं हुई है। यहां इसका ट्रायल सफल रहा है। जेट स्की, एयर बैलून और अन्य गतिविधियां अगस्त के अंतिम सप्ताह तक शुरू करने की तैयारी है।
परीक्षित वाटर एडवेंचर के प्रोपराइटर पुनीत पिंटा ने बताया कि मिनी गोवा और रंजीत सागर झील का प्राकृतिक सौंदर्य पहले से पर्यटकों को आकर्षित करता है। एडवेंचर गतिविधियां शुरू होने से होटल, रेस्तरां, टैक्सी और अन्य कारोबार के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। पंजाब के साथ हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
95 और 45 सीटर क्रूज चलेंगे
पंजाब में पहली बार यहां दो क्रूज चलाए जाएंगे। बांध से मुक्तेश्वर धाम तक आठ किलोमीटर के सफर के लिए 95 और 45 सीटर क्रूज होंगे। किराया 850 रुपये जीएसटी सहित होगा। वरिष्ठ नागरिकों को 15 प्रतिशत छूट मिलेगी। क्रूज में भोजन, शौचालय और प्रति यात्री 10 लाख रुपये का बीमा होगा।
मिनी गोवा में जिप लाइन, एटीवी, निशानेबाजी, गर्म हवा का गुब्बारा और घुड़सवारी पहले से उपलब्ध हैं। यहां आठ इको हट भी बनाए गए हैं। मिनी गोवा का एक साल का ठेका 70 लाख और झील की तरफ का 40 लाख रुपये तय हुआ है।