सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Saini held a review meeting to prevent water crisis

Haryana: जल संकट रोकने को लेकर सीएम सैनी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 02 May 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम ने अधिकारियों को सभी जलघर, तालाब और जलाशयों को भरकर रखने, खराब ट्यूबवेल तुरंत दुरुस्त करने और जरूरत पड़ने पर टैंकरों से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

CM Saini held a review meeting to prevent water crisis
सीएम ने जल प्रबंधन को लेकर की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाखड़ा बांध में जलस्तर बेहतर है। हरियाणा ने अभी अपने हिस्से का केवल 75-76 फीसदी पानी ही उपयोग किया है। आगामी गर्मी और भविष्य की जल जरूरतों को देखते हुए प्रदेशभर में पेयजल और सिंचाई व्यवस्था को प्राथमिकता पर मजबूत करने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को समीक्षा बैठक की। 
Trending Videos


सीएम ने अधिकारियों को सभी जलघर, तालाब और जलाशयों को भरकर रखने, खराब ट्यूबवेल तुरंत दुरुस्त करने और जरूरत पड़ने पर टैंकरों से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट से निपटने के लिए दीर्घकालिक रणनीति जरूरी है। इसी दिशा में किशाऊ सहित अंतरराज्यीय जल परियोजनाओं पर जल शक्ति मंत्रालय और संबंधित राज्यों के साथ जल्द बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के हजारों जलघरों में फिलहाल पर्याप्त पानी उपलब्ध है, लेकिन सरकार भविष्य में जल प्रबंधन को और मजबूत करने के लिए नहरों की सफाई, मरम्मत और पुनर्निर्माण तेज करेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, फिरनी, स्ट्रीट लाइट और पौधारोपण कार्यों को भी प्राथमिकता देकर जल संरक्षण व पर्यावरण संतुलन की दिशा में व्यापक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed