{"_id":"5bd2c341bdec226949007035","slug":"congress-protest-in-chandigarh-outside-cbi-office-against-the-war-inside-cbi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CBI विवादः चंडीगढ़ में सीबीआई मुख्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBI विवादः चंडीगढ़ में सीबीआई मुख्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा
Fri, 26 Oct 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस का प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस ने सीबीआई की साख बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ सेक्टर-30 स्थित सीबीआई कार्यालय के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता एक बैरिकेड्स को तोड़कर दूसरे बैरिकेड्स पर पहुंच गए। जब कांग्रेसियों ने दूसरे बैरिकेड्स को लांघने की कोशिश की तो पुलिस ने पानी की बौछारें शुरू कर दीं। पानी की बौछारें तीन बार अलग-अलग समय के लिए चलाई गईं। फिर भी जब कांग्रेसी नहीं माने तो पुलिस ने 10 मिनट तक लगातार पानी की तेज बौछारें छोड़कर कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल दिया। पंजाब के वीवीआईपी नेताओं की सुरक्षा में लगे कई पुलिस जवान भी भी वाटर कैनन की चपेट में आ गए।
2 of 5
कांग्रेसियों का प्रदर्शन
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह हैप्पी, जर्मन सहित कई अन्य नेता घायल हो गए। पूर्व मेयर सुरेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सेक्टर-32 में भर्ती करवाया गया। इस प्रदर्शन में पंजाब और चंडीगढ़ की पार्टी प्रभारी आशा कुमारी, पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल, हरियाणा विधायक दल की नेता किरण चौधरी, पंजाब के मंत्री बलबीर सिद्ध सहित कई विधायक शामिल रहे। आशा कुमारी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश के हर बड़े और ऊंचे संस्थानों की छवि को धूमिल किया गया है।
3 of 5
कांग्रेसियों का प्रदर्शन
सह प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव हरीश चौधरी ने कहा कि सीबीआई निदेशक को हटाने का काम तीन लोगों की कमेटी करती है, जिसमें प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश और विपक्ष के नेता होते हैं। इनसे कोई सलाह मशविरा नहीं लिया गया। यह पूरी तरह से गैर कानूनी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि मोदी सरकार एक के बाद एक डेमोक्रेटिक इंस्टीट्यूशन को ध्वस्त कर रही है। राफेल में हुए बड़े घोटाले को सरकार दबाना चाहती है। आज सीबीआई जैसे निष्पक्ष संस्थान सवालों के घेरे में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कांग्रेसियों का प्रदर्शन
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि मोदी सरकार ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। सरकार की अक्ल पर पर पड़े ताले को अब जनता हटाएगी और तोड़ेगी। हरियाणा विधायक की नेता किरण चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार सभी संवैधानिक नियमों को ताक पर रख कर यह काम कर रही है। राफेल डील की जांच फाइल को देख रहे सीबीआई चीफ को ऐसे समय में छुट्टी पर भेजना क्या दर्शाता है। इस तरह लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
कांग्रेसियों का प्रदर्शन
पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ और कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि भाजपा सरकार देश को लूट रही है। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि, जीएसटी, नोटबंदी जैसे मामलों से लोग पहले ही त्रस्त थे। अब देश की सर्वोच्च जांच संस्था का कद भी कम करने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब हो कि सीबीआई मुख्यालय पहुंचने के लिए सेक्टर 29 की तरफ से और सेक्टर 20 की लाइटों की तरफ से 30 के लिए जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए गए थे। फिर भी कांग्रेस के प्रदर्शनकारी एक-एक कर धरनास्थल पर पहुंचते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।