सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation House meeting on 8th, preparations to approve development works worth Rs 11 crore

Chandigarh News: निगम सदन की बैठक 8 को, 11 करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर की तैयारी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Corporation House meeting on 8th, preparations to approve development works worth Rs 11 crore
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की 8 अप्रैल को होने वाले बैठक में कई विकास के एजेंडे पेश होंगे। इनके पास होने पर शहर में सड़क की रिकारपेटिंग, सीवर, रोड गली व अन्य विकास के कार्य होंगे। बैठक में 11 करोड़ रुपये के विकास कार्य पर खर्च के लिए प्रस्ताव आने वाला है। इनमें गांव अटावा सेक्टर-42 के सीवरेज डिस्पोजल के लिए 62.63 लाख रुपये खर्च होंगे।
Trending Videos

सेक्टर-39 के रिहायशी एरिया में रोड गली और स्टाॅर्म वाटर की लाइन बिछाने पर 2.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तैयार होने पर बारिश में इस एरिया के लोगों को सुविधा मिल जाएगी। बारिश के दौरान इन जगहों पर पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी होती है। सेक्टर-41बी में रोड गली और स्टॉर्म वाटर की लाइन को दुरुस्त करने के लिए 1.91 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। सेक्टर-35सी और डी के पार्क में पेवर ब्लॉक लगाने पर 52 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। सेक्टर-38 सी और डी के वी5 और 6 रोड, सेक्टर 37 बी और डी, सेक्टर-38 बी और डी, 39सी और डी, सेक्टर-38 वेस्ट, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-55 और मार्केट पार्किंग सेक्टर-38 और 40सी के रिकारपेटिंग पर 5.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed