सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Young man kill himself in Ludhiana leaves suicide note to his nurse girlfriend

'पांच साल की कमाई हड़प गई गर्लफ्रेंड': लुधियाना में युवक ने लगाया फंदा, नर्स प्रेमिका के नाम लिखा सुसाइड नोट

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 13 Apr 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के लुधियाना में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। युवक ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने प्रेमिको को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। 

Young man kill himself in Ludhiana leaves suicide note to his nurse girlfriend
युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लुधियाना के मुल्लापुर के गांव रुड़का निवासी बिजली मैकेनिक सोहन सिंह ने इय्याली चौक स्थित अपनी दुकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना सराभा नगर पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने अपनी प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Trending Videos


मृतक के भाई मोहन सिंह ने बताया कि सोहन के करीब पांच साल से गांव रुमी निवासी संदीप कौर के साथ प्रेम संबंध थे। वह शहर के ही एक अस्पताल में नर्स है। सोहन उससे शादी करना चाहता था लेकिन पिछले कुछ समय से युवती ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। मोहन का आरोप है कि उक्त युवती अब किसी दूसरे लड़के से शादी करने की बात कहकर सोहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहन ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि संदीप कौर ने उसकी पांच साल की मेहनत की कमाई हड़प ली और उसे मरने के लिए उकसाया। सोहन के परिजन ने कहा कि जब तक आरोपी युवती की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। उधर, शिकायत के आधार पर थाना सराभा नगर पुलिस ने संदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सोहन के सुसाइड नोट और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed