पति की हैवानियत: पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, बेडरूम के हिडन कैमरे में कैद हुई दरिंदगी
पंजाब के लुधियाना में पति ने हैवानियत की हदें लांघ दी। आरोपी ने अपनी पत्नी के प्राईवेट पार्ट में बीयर की बोतल डाल दी। आरोपी की यह दरिंदगी बेडरूम में लगाए गए हिडन कैमरे में कैद हुई है।
विस्तार
लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात हुई है। न्यू पंजाब माता नगर इलाके की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर पिछले कई वर्षों से अप्राकृतिक यौन शोषण और बर्बरता का आरोप लगाया है। पति की दरिंदगी इस कदर बढ़ गई कि उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बीयर की खाली बोतल डाल दी। आरोपी ने हैवानियत की हदें पार तो की है और पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने हिम्मत जुटा कर इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना दुगरी पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
करीब 18 साल पहले हुई इस शादी में प्रताड़ना का दौर लंबे समय से जारी था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2008 में विवाह के बाद शुरुआती कुछ साल ठीक रहे, लेकिन 2013 के बाद से पति की मानसिक स्थिति और हरकतें बदलने लगीं। वह लगातार महिला पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। महिला ने लोक-लाज और अपने दो बेटों के भविष्य की खातिर वर्षों तक इस जुल्म को सहन किया, लेकिन पति की हैवानियत कम होने के बजाय बढ़ती चली गई।
वारदात की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी अपनी पत्नी की मजबूरी का फायदा उठाता था। जब भी पत्नी बच्चों की स्कूल फीस या घर के राशन के लिए पैसे मांगती, तो आरोपी उसे अपनी घिनौनी मांगों को मानने के लिए मजबूर करता। मना करने पर उसे बेरहमी से पीटा जाता था। बीते 6 अप्रैल की रात को हैवानियत की सारी हदें पार हो गईं। नशे में धुत आरोपी ने पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके निजी अंगों में बीयर की बोतल डाल दी। दर्द से कराहती पत्नी चिल्लाती रही, लेकिन पत्थर दिल पति को जरा भी तरस नहीं आया।
इस नरक भरी जिंदगी से छुटकारा पाने के लिए पीड़िता ने एक साहसी कदम उठाया। जब उसने अपनी मां को इस आपबीती के बारे में बताया, तो सबूतों के अभाव में बात न बनने की आशंका जताई गई। इसके बाद पीड़िता ने 6 अप्रैल को अपने बेडरूम के पर्दे के पीछे मोबाइल कैमरा छिपाकर फिट कर दिया। कैमरे में कैद हुई पति की दरिंदगी की तस्वीरों ने उसकी पोल खोल दी। सात अप्रैल को जब पति ने उसे घर से निकाला, तो वह घायल अवस्था में अपने मायके पहुंची और अस्पताल में इलाज कराने के बाद थाना दुगरी में शिकायत दर्ज कराई।