फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Vrindavan boat tragedy bodies of Ludhiana Yash and Monica recovered death toll rises to 15

वृंदावन नाव हादसा: लुधियाना के यश और मोनिका के शव बरामद, अब तक 15 की मौत, डिंकी का अंतिम संस्कार

Mon, 13 Apr 2026 07:35 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 13 Apr 2026 07:35 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में हुए नाव हादसे के चौथे दिन दो और शव मिले हैं। अब मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। लुधियाना के जस्सियां रोड निवासी 22 वर्षीय यश भल्ला और दुगरी निवासी मोनिका का शव मिल गया है।

विज्ञापन
Vrindavan boat tragedy bodies of Ludhiana Yash and Monica recovered death toll rises to 15
मोनिका और यश की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे के चौथे दिन राहत और बचाव दल को दो और शव मिले हैं। ये शव लुधियाना निवासी युवक और एक नव विवाहिता के हैं। इस घटना में अब मरने वालों का कुल आंकड़ा 15 तक पहुंच गया है, जबकि लापता एक अन्य युवक की तलाश में सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 250 जवान 20 किलोमीटर के दायरे में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

विज्ञापन


नदी की लहरों से बरामद शवों की पहचान लुधियाना के जस्सियां रोड निवासी 22 वर्षीय यश भल्ला और दुगरी की रहने वाली मोनिका के रूप में हुई है। पहली बार कान्हा की नगरी पहुंचे यश के घर में इस समय मातम पसरा हुआ है, जिसकी मां की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। यश बांके बिहारी ग्रुप के साथ ढोलक बजाने के लिए वृंदावन आया था और हादसे से ठीक पहले के वीडियो में वह पूरी श्रद्धा के साथ भजन कीर्तन करते हुए नजर आ रहा था। उसने सेवा भाव के चलते ग्रुप से पैसे तक नहीं लिए थे और अपनी मां से वादा किया था कि अगली बार वह उन्हें भी साथ लेकर जाएगा, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन


वहीं, इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। मात्र छह महीने पहले परिणय सूत्र में बंधी मोनिका अपनी सास सविता के साथ इस धार्मिक यात्रा पर निकली थी। मोनिका का पति वर्तमान में विदेश में है और जल्द ही मोनिका की पीआर आने वाली थी, जिसके बाद उसे भी विदेश जाना था। बताया जा रहा है कि मोनिका पहले इस यात्रा पर जाने के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन सास के मनाने पर वह साथ चल पड़ी। रविवार को यमुना के पुल के पास मिट्टी में दबे शवों के बाहर आने पर शिनाख्त हो पाई। वर्तमान में मृतका के परिजन वृंदावन में ही मौजूद हैं और लापता अंतिम सदस्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार और इलाके के लोगों ने डिंकी को दी अंतिम विदाई
इस हादसे में मीनू बहल की तो मौत हो गई थी, लेकिन उनकी बेटी डिंकी का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। रविवार को डिंकी का शव भी नदी से बरामद किया गया था। उत्तरप्रदेश प्रशासन ने डिंकी के शव का पोस्टमार्टम करा उसे लुधियाना भेज दिया। परिवारिक सदस्य शव लेकर लुधियाना पहुंचे, लेकिन देर शाम होने के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो सका। सोमवार की सुबह 10 बजे डिंकी की शवयात्रा घर से माडल टाउन स्थित शमशानघाट पहुंची। जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक लोगों ने डिंकी को अंतिम विदाई दी। डिंकी के परिवार का रो-रो ककर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed