सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crest embezzlement case: Three bank employees sent to 7-day police remand

क्रेस्ट गबन मामला: तीन बैंक कर्मी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Crest embezzlement case: Three bank employees sent to 7-day police remand
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्रेस्ट में करोड़ों के घोटाले में जिला अदालत ने सोमवार को तीन आरोपियों रिभव ऋषि, अभय कुमार और सीमा धीमान को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने 10 दिन का रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सात दिन का रिमांड मंजूर किया।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी सेक्टर-32 स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाखा में कर्मचारी हैं। आर्थिक अपराध शाखा इन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है जबकि गिरफ्तारी हरियाणा पुलिस ने की थी। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी विक्रम वाधवा से आमना-सामना, क्रॉस-इंटरोगेशन और बैंक अधिकारियों समेत अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान क्रेस्ट, आरोपियों और उनसे जुड़ी फर्मों के बैंक खातों की स्टेटमेंट खंगाली जा रही है ताकि पैसों के ट्रेल का पता लगाया जा सके। पुलिस को शक है कि गबन की रकम को विभिन्न खातों में ट्रांसफर, निवेश या छिपाया गया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक यह सार्वजनिक फंड से जुड़ा बड़ा घोटाला है, जिसमें बैंक अधिकारियों और निजी संस्थाओं का नेटवर्क भी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed