सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief for Guru Randhawa High Court Stays Proceedings

गीत सिरा विवाद में गुरु रंधावा को राहत: हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक, निचली अदालत की प्रक्रिया पर सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 24 Mar 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
सार

मामला वर्ष 2025 के गीत सिरा के एक विवादित बोल से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जम्मेया नूं गुड़ती च मिलदी अफीम आ जट्ट पंक्ति जट्ट-सिख समुदाय की छवि को ठेस पहुंचाती है और सिख धार्मिक परंपरा गुड़ती का अपमान करती है।

Relief for Guru Randhawa High Court Stays Proceedings
गुरु रंधावा को हाईकोर्ट से राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाबी गायक व संगीतकार गुरु रंधावा को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई तक ट्रायल कोर्ट में कोई कार्रवाई नहीं होगी।
Trending Videos


मामला वर्ष 2025 के गीत सिरा के एक विवादित बोल से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जम्मेया नूं गुड़ती च मिलदी अफीम आ जट्ट पंक्ति जट्ट-सिख समुदाय की छवि को ठेस पहुंचाती है और सिख धार्मिक परंपरा गुड़ती का अपमान करती है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इससे समुदाय को जन्म से नशे का आदी दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में रंधावा ने दलील दी कि ट्रायल कोर्ट ने बिना प्रारंभिक साक्ष्य दर्ज किए ही नोटिस जारी किया, जो भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 223 के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ‘गुड़ती’ शब्द का इस्तेमाल सामान्य पंजाबी बोलचाल में हुआ है, न कि धार्मिक संदर्भ में। साथ ही, गीत में किसी धर्म या विशेष समुदाय को निशाना नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed