सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chinni Murder Case conspiracy hatched in Kajheri chandigarh police

चिन्नी हत्याकांड: शूटरों ने कजहेड़ी में रची थी साजिश, होटल में ठहरकर की रेकी; पेट्रोल पंप के पास मिले हथियार

संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 30 Mar 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर नाै में 18 मार्च को चमनप्रीत सिंह नागरा उर्फ चिन्नी की दिनदिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Chinni Murder Case conspiracy hatched in Kajheri chandigarh police
चंडीगढ़ सेक्टर 43 से कजहेड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-9 में हुए चमनप्रीत सिंह चन्नी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार शूटरों को चंडीगढ़ के कजहेड़ी इलाके में लाकर वारदात से जुड़े अहम स्थानों की पहचान करवाई। 

Trending Videos

शूटर राजन उर्फ पीयूष पहलवान और प्रीतम को कैथल से एंबुलेंस में लाया गया। मुठभेड़ में दोनों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने मौके पर क्राइम सीन का रिक्रिएशन करवाकर साजिश की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कजहेड़ी के होटल में ठहरे थे शूटर

जांच में सामने आया कि दोनों शूटर वारदात से पहले 15 और 16 मार्च को कजहेड़ी में एक होटल में ठहरे थे। इसी दौरान उन्होंने चिन्नी की रेकी की और हत्या की पूरी योजना तैयार की। पुलिस टीम आरोपियों को उन स्थानों पर लेकर गई जहां वे रुके जहां से उन्होंने मूवमेंट की और वारदात के बाद भागने के रास्ते तय किए। कई घंटों तक चली इस प्रक्रिया में डीएसपी धीरज कुमार, सेक्टर-3 थाना प्रभारी संजीव कुमार और ऑपरेशन सेल की विशेष टीम भी मौजूद रही।

गैंगस्टर नेटवर्क से मिला लॉजिस्टिक सपोर्ट

पूछताछ में खुलासा हुआ कि कुख्यात गैंगस्टर लक्की पटियाल ने शूटरों को बाइक और हथियार मुहैया कराए। पहले बाइक कजहेड़ी पहुंचाई गई जबकि अगले दिन पेट्रोल पंप के पास हथियार दिए गए। आरोपियों ने पुलिस को वह सटीक स्थान भी दिखाया जहां हथियार सौंपे गए थे। सूत्रों के मुताबिक, राजन जनवरी में भी कजहेड़ी आकर रेकी कर चुका था लेकिन उस समय वारदात नहीं हो पाई थी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑपरेशन सेल की टीम ने भी मौके पर आरोपियों से पूछताछ की। अब जल्द ही पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गैंगस्टर नेटवर्क, हथियार सप्लाई चेन और संभावित अन्य टारगेट्स को लेकर गहन पूछताछ करेगी।

पैसों के लालच में बने शूटर

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी सीधे गैंगस्टर लक्की पटियाल के संपर्क में थे। प्रीतम ने बताया कि उसके जन्मदिन पर गैंगस्टर ने पैसे भेजे थे जिसके बाद उसे इस साजिश में शामिल किया गया। पीयूष का पिता भी जेल में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आर्थिक लालच और गैंगस्टर नेटवर्क के प्रभाव में आकर दोनों ने इस वारदात को अंजाम दिया। डीएसपी धीरज कुमार ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ में गैंगस्टर नेटवर्क की कई और परतें खुल सकती हैं। साथ ही भविष्य में होने वाली संभावित वारदात को भी समय रहते रोका जा सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed