{"_id":"69ca66ea64ad8f37b708a53e","slug":"two-real-brothers-heading-to-noida-die-in-accident-in-bulandshahr-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-169348-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बुलंदशहर में हुए हादसे में नोएडा जा रहे दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बुलंदशहर में हुए हादसे में नोएडा जा रहे दो सगे भाइयों की मौत
विज्ञापन
अब्दुल कलीम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
परौर के थे रहने वाले, भाइयों की मौत से मचा परिवार में कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
कलान। बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह ऑटो की टक्कर लगने से बाइक सवार शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के बम्हनी चौकी निवासी अब्दुल कलीम (25) और उनके छोटे भाई आसिम (18) की मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।
परिजनों के अनुसार, दोनों भाई नोएडा में रहकर मजदूरी करते थे। हाल में ही घर आए हुए थे। सोमवार की सुबह करीब चार बजे बाइक से वे नोएडा जाने के लिए निकले थे। सुबह करीब सात बजे मेरठ-बदायूं रोड पर बुलंदशहर जिले की तहसील शिकारपुर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के रहमापुर गेट के पास पहुंचते ही उनकी बाइक ऑटो से टकरा गई।
दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अब्दुल कलीम की शादी दो वर्ष पहले ही आगरा की युवती के साथ हुई थी। अब्दुल कलीम की पत्नी सज्जो व मां अल्हा रक्खी का हाल बेहाल हो गया है। परिवार वाले बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए हैं।
Trending Videos