{"_id":"69ca67090ca7333dbe0a247c","slug":"vidya-bharati-divisional-inspector-injured-wife-dies-in-two-bike-collision-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-169345-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो बाइकों की टक्कर में विद्या भारती के संभाग निरीक्षक घायल, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो बाइकों की टक्कर में विद्या भारती के संभाग निरीक्षक घायल, पत्नी की मौत
विज्ञापन
पुवायां निवासी कांति देवी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां क्षेत्र में रविवर रात हुआ हादसा, दूसरा बाइक सवार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। दो बाइकों की टक्कर में विद्या भारती के संभाग निरीक्षक पुवायां के मोहल्ला देवस्थान निवासी कमलप्रकाश गंभीर घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी 50 वर्षीय कांति देवी की मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार दोनों लोग भी घायल हुए हैं।
कमलप्रकाश पत्नी कांति देवी के साथ बाइक से मोहम्मदी से घर आ रहे थे। उधर सिंधौली के गांव सैंजना निवासी छोटू यादव अपने रिश्ते के चाचा ओमपाल के साथ लखीमपुर के गांव मेहंदी पिपरिया से घर आ रहे थे। पुवायां-मोहम्मदी हाईवे पर गांव लालपुर के पास छोटू यादव की बाइक पीछे से कमल प्रकाश की बाइक से टकरा गई। कमलप्रकाश हेलमेट लगाए थे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टरों ने कांति देवी को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने के कारण कमलप्रकाश, छोटू यादव और ओमपाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कांति देवी की मौत से चार पुत्रियों और एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल हे।
थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कांति देवी की मौत पर सरस्वती शिशु मंदिर पुवायां, खुटार, नाहिल, बेहटा आदि के शिक्षकों सहित तमाम लोगों ने दुख जताया है।
Trending Videos