सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Lucky Patial Henchman Reveals Conspiracy Hatched to Assassinate Babbu Maan Mankirt Aulakh AK-47

लक्की पटियाल के गुर्गे का खुलासा: बब्बू मान-मनकीरत औलख की हत्या की बनी थी साजिश, जम्मू से एके-47 मंगवाई

संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 11 Apr 2026 08:57 AM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ सेक्टर 9 में हुए चिन्नी हत्याकांड में पुलिस की गिरफ्त में आए गैंगस्टर लक्की पटियाल के गुर्गे ने बेहद सनसनीखेज खुलासे किए हैं। 

Gangster Lucky Patial Henchman Reveals Conspiracy Hatched to Assassinate Babbu Maan Mankirt Aulakh AK-47
मुकुल और दीपक - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

चिन्नी मर्डर केस में पकड़े गए गैंगस्टर लक्की पटियाल के गुर्गों ने पूछताछ में चाैंकाने वाले खुलासे किए हैं। साहिल उर्फ मुकुल ने पूछताछ में बब्बू मान और मनकीरत औलख की हत्या करने की साजिश का खुलासा किया है। 
Trending Videos


साहिल ने बताया कि लक्की पटियाल गैंग के गुर्गे प्रिंस ने उसे जम्मू-कश्मीर में संपर्क बनाने और वहां से हथियार मंगवाने के लिए कहा था। योजना के तहत हथियार पंजाब लाकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था। मुकुल के मुताबिक जब उसने हथियारों के इस्तेमाल के बारे में पूछा तो प्रिंस ने बताया कि जम्मू में एके-47 मंगवाई गई है। प्रिंस ने मुकुल को हथियारों को जम्मू से पंजाब भिजवाने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकुल ने अनुसार प्रिंस ने उसे कहा था इन हथियारों का इस्तेमाल कर पंजाबी सिंगर बब्बू मान और मनकीरत औलख का काम खत्म करना है। यह बात सुनकर वह घबरा गया और उसने साफ इनकार कर दिया कि उसका जम्मू में कोई संपर्क नहीं है। मुकुल ने किसी और से काम करवाने की बात कही। 

पूछताछ में सामने आया कि प्रिंस ने मुकुल को माता-पिता को माता वैष्णो देवी मंदिर में माथा टेकने के लिए ले जाने की बात कही थी। मुकुल ने इसके लिए हामी भी भर दी थी लेकिन बाद में प्रिंस के परिवार की ओर से उससे संपर्क नहीं किया गया और कार्यक्रम रद्द हो गया।  

 

सेक्टर 7 और 26 के क्लब निशाने पर, ये लोग मांगते थे रंगदारी

पूछताछ में मुकुल ने यह भी खुलासा हुआ है कि किम्मी, संजीव और उनके अन्य साथी लक्की पटियाल और प्रिंस के नाम से चंडीगढ़ के सेक्टर-26 और सेक्टर-7 स्थित क्लब संचालकों से रंगदारी मांगते हैं। इसके अलावा कजहेड़ी और बुडै़ल के होटल से भी रंगदारी मांगते थे। आरोपी खुद को गैंगस्टर लक्की पाटियाल का करीबी बताकर क्लबों में फ्री एंट्री और अन्य सुविधाएं मांगते थे। पूछताछ में मुकुल ने बताया कि होटल और क्लब संचालकों को धमकाया जाता था कि उनकी बात नहीं मानी तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रिंस ने शूटरों को गाड़ी से चंडीगढ़ से बाहर छोड़ने के लिए कहा

साहिल उर्फ मुकुल ने पूछताछ में यह भी बताया कि प्रिंस ने उसे फोन कर कहा था कि चंडीगढ़ में एक जगह फायरिंग करनी है। प्रिंस ने मुकुल को फायरिंग करने वाले शूटरों को गाड़ी में बिठाकर चंडीगढ़ से बाहर छोड़ने की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन मुकुल ने उसे मना कर दिया। इसके बाद प्रिंस ने मनीमाजरा के रहने वाले एक युवक को यह जिम्मेदारी दी। 18 मार्च को सेक्टर 9 में चमनप्रीत उर्फ चिन्नी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रिंस इसी फायरिंग की बात कर रहा था।

प्रिंस और लक्की के कहने पर करते थे हथियार सप्लाई

आरोपी साहिल उर्फ मुकुल राणा ने पुलिस पूछताछ में हथियार सप्लाई नेटवर्क को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह गैंग के इशारे पर अलग-अलग जगहों से हथियार लाकर सप्लाई करता था।

पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2021 में वह चेतन के साथ उत्तर प्रदेश में एक शादी में गया था। इस दौरान प्रिंस के कहने पर उसके एक साथी ने मुकुल को एक पिस्टल दी थी, जिससे शादी में फायरिंग भी की गई। फायरिंग के बाद उसी पिस्टल को प्रिंस के कहने पर सुल्तानपुर बरवाला निवासी अंकित को सौंप दिया गया। मुकुल ने आगे बताया कि वर्ष 2023 में प्रिंस ने उसे डेराबस्सी जाकर हथियार लाने के लिए कहा। इस पर उसने चेतन को साथ लिया। अगले दिन चेतन स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर खरड़ स्थित गिल्को वैली पहुंचा और मुकुल को साथ लेकर सेक्टर-39 गया, जहां जिम्मी को बुलाया गया। यहां गाड़ियों की अदला-बदली कर दोनों डेराबस्सी के भांखरपुर गांव पहुंचे। पांखरपुर में दो युवकों ने उन्हें चार पिस्टल और 25 कारतूस सौंपे।

टेलीग्राम पर होती थी बात, वीडियो कॉल पर उठवाए जाते थे हथियार

प्रिंस ने मुकुल को टेलीग्राम ऐप डाउनलोड करवाया और बताया कि उसे प्रधान का कॉल आएगा। बाद में मुकुल को पता चला कि यह कॉल गैंगस्टर लक्की पटियाल का था। लक्की के निर्देश पर आरोपी घडूंआ पहुंचे, जहां पेट्रोल पंप के पास स्प्लेंडर बाइक पर आए दो युवकों को तीन पिस्टल, 24 कारतूस और तीन मैगजीन सौंप दी गईं, जबकि एक पिस्टल मुकुल को अपने पास रखने के लिए कहा गया।
मुकुल ने यह भी खुलासा किया कि लक्की पटियाल टेलीग्राम के जरिए वीडियो भेजकर हथियारों की लोकेशन बताता था। उसके कहने पर तोगां की माड़ी के पास पीपल के पेड़ के नीचे से भी हथियार उठाए गए थे। पुलिस के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।


मामले की जांच जारी है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। जल्द और गिरफ्तारियां होंगी। -पुष्पेंद्र कुमार, आईजी चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed