सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news:three neighboring women involve for luring minor girl abuse police investigate

Muzaffarpur News: नाबालिग से दरिंदगी, पड़ोस की महिलाओं पर साजिश का आरोप, तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस की तीन महिलाओं ने साजिश के तहत बच्ची को बहला-फुसलाकर किराए के मकान में ले गईं, जहां पहले से मौजूद एक युवक ने अपराध को अंजाम दिया।

Muzaffarpur Bihar news:three neighboring women involve for luring minor girl abuse police investigate
मासूम से दुष्कर्म तीन महिला धराई
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल की किशोरी को दरिंदगी का शिकार बनाया गया। देर रात हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साजिश में शामिल तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी युवक अभी भी फरार है।
Trending Videos


काम के बहाने ले गईं पड़ोस की महिलाएं
पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उन्हें रात में जानकारी मिली कि उनके पड़ोस की दो महिलाएं उनकी बेटी को काम का बहाना बनाकर फुसलाकर अपने साथ ले गई थीं। पिता के अनुसार, इनमें से दो महिलाओं को वे पहले से जानते थे, जबकि तीसरी को चेहरे से पहचानते थे। इन महिलाओं ने साजिश के तहत बच्ची को झांसा दिया और उसे एक किराए के मकान में ले गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में पहले से मौजूद था दरिंदा
जैसे ही महिलाएं मासूम को लेकर मकान में पहुंचीं, वहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। महिलाओं ने बच्ची को उस युवक के हवाले कर दिया, जिसने उसके साथ जघन्य अपराध (दुष्कर्म) किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकला। घटना के बाद आरोपी महिलाओं ने डरी-सहमी बच्ची को कुछ दवाइयां दीं और उसे चुप कराने की कोशिश की ताकि मामला बाहर न आए।

ये भी पढ़ें: चंद मिनटों में राख हो गए 125 से अधिक घर, तेज हवा के साथ भड़की आग ने छीना गरीबों का आशियाना

पुलिस की कार्रवाई और FSL जांच
बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। SDPO टाउन वन, सुरेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल वाले कमरे को सील कर दिया गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए FSL की टीम को मौके पर बुलाया गया है। पकड़ी गई तीनों महिलाओं से कड़ी पूछताछ की जा रही है और फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

मासूम के साथ हुई इस हैवानियत के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपी युवक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed