सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Murdered in Manimajra chandigarh

Murder in Chandigarh: मनीमाजरा में रोड विंग के चाैकीदार का कत्ल, अर्धनग्न कर बेल्ट से घोंटा गया गला

संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: Nivedita Updated Sat, 02 May 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार

अज्ञात हमलावरों ने बेल्ट से गला दबाकर उसकी हत्या की। शव चंडीगढ़ हाईवे किनारे कलाग्राम के सामने बिट्टा पेट्रोल पंप के पास एक सुनसान जगह पर मिला। मौके की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया हो।

Man Murdered in Manimajra chandigarh
मनीमाजरा में हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मनीमाजरा इलाके में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब रोड विंग के एक चौकीदार की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय कृष्णा पांडे, निवासी विकास नगर के रूप में हुई है। वह रोड विंग में स्टोर पर चौकीदारी का काम करता था।
Trending Videos


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने बेल्ट से गला दबाकर उसकी हत्या की। शव चंडीगढ़ हाईवे किनारे कलाग्राम के सामने बिट्टा पेट्रोल पंप के पास एक सुनसान जगह पर मिला। मौके की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया हो, क्योंकि शव अर्धनग्न अवस्था में मिला और पैंट नीचे खिसकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों और सुपरवाइजर सोहन सिंह ने स्टोर पर चौकीदार को गायब पाया। घर पर संपर्क करने पर भी वह नहीं मिला और मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद आसपास तलाश की गई, जिसमें कुछ दूरी पर पाइप के पास उसका शव पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट विजय कुमार और थाना प्रभारी मनीमाजरा ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed