सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Fake Excise Officials Stop Truck, Assault Driver; Angry Crowd Surrounds Police Station

Dhar News: फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर ट्रक रोका, चालक से मारपीट; आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

कल देर रात कुक्षी-सुसारी मार्ग पर बदमाशों ने खुद को आबकारी अधिकारी बताकर ट्रक चालक के साथ मारपीट की। घटना के विरोध में लोगों ने थाने का घेराव कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।

Dhar News: Fake Excise Officials Stop Truck, Assault Driver; Angry Crowd Surrounds Police Station
देर रात थाने के बाहर धरने पर बैठे जयस के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के कुक्षी-सुसारी मार्ग पर रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। खुद को आबकारी विभाग का अमला बताकर बदमाशों ने एक अनाज से भरे ट्रक को रोका और चालक व उसके साथियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। घटना के विरोध में जयस संगठन के नेतृत्व में पीड़ितों ने रातभर थाने का घेराव किया।
Trending Videos


फर्जी अधिकारी बनकर आए थे हमलावर
जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है। अनाज से भरे एक ट्रक को तीन बोलेरो वाहनों में सवार करीब 20-25 लोगों ने बीच रास्ते में रोक लिया। हमलावरों ने खुद को आबकारी चैकिंग दल का मैनेजर और अधिकारी बताते हुए ट्रक की तलाशी लेने की बात कही। जब ट्रक चालक ने विरोध किया तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। जिन बोलेरो वाहनों से ये लोग आए थे, उनमें से दो पर नंबर प्लेट तक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore News: अब परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, जेल की दीवारों पर दौड़ेगा करंट, 18 करोड़ होंगे खर्च

पुलिस को देख भागे बदमाश
ट्रक चालक द्वारा सूचना दिए जाने पर जब ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे, तो पकड़े जाने के डर से अधिकांश हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से तीनों बोलेरो वाहनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है।

इधर पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद वे रात 2 बजे तक थाने में कार्रवाई का इंतजार करते रहे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित होकर जयस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविराज बघेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में शराब माफियाओं और लुटेरों के हौसले बुलंद हैं और बिना नंबर की गाड़ियां खुलेआम घूम रही हैं।

कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया हमने रात में ही तीनों बोलेरो वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा करवा लिया है। पुलिस निष्पक्ष जांच के लिए तैयार है और पीड़ितों की शिकायत के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed