सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief for Badshah in Tattiri Song dispute High Court stays arrest withdraws lookout circular

टटीरी विवाद में बादशाह को राहत: हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, लुकआउट सर्कुलर वापस; याचिका निपटी

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 20 Mar 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
सार

रैपर बादशाह के टटीरी गाने में महिलाओं के अशोभनीय चित्रण पर हरियाणा महिला आयोग ने पानीपत में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।  

Relief for Badshah in Tattiri Song dispute High Court stays arrest withdraws lookout circular
गायक बादशाह को हाईकोर्ट से राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाने टटीरी को लेकर विवाद में फंसे रैपर बादशाह को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हरियाणा सरकार ने अदालत को बताया कि उनके खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर वापस ले लिया गया है और महिला आयोग के आदेश के आधार पर फिलहाल कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बाद अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया।

Trending Videos


सुनवाई के दौरान राज्य के वकील ने कोर्ट को बताया कि गायक जांच में शामिल हो चुके हैं और उनकी गिरफ्तारी की आवश्यकता नहीं है। सरकार के इस रुख के बाद बादशाह के वकील ने याचिका पर जोर नहीं दिया, जिस पर न्यायमूर्ति जगमोहन बंसल ने इसे नॉट प्रेस्ड मानते हुए निपटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

हरियाणा राज्य महिला आयोग को शिकायत मिली थी कि टटीरी गाने में महिलाओं का अशोभनीय चित्रण किया गया है। इस पर आयोग ने 13 मार्च 2026 को पानीपत के एसपी को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इससे पहले 6 मार्च 2026 को पंचकूला के साइबर क्राइम थाने में गाने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में आरोप था कि यह गीत यूट्यूब समेत विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हुआ और इसमें आपत्तिजनक सामग्री है। आयोग ने बादशाह को पेश होने के लिए तलब भी किया था। समय मांगे जाने के बावजूद सख्त रुख अपनाते हुए गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे जिसे चुनौती देते हुए बादशाह हाईकोर्ट पहुंचे थे।

बादशाह जांच में शामिल हुए, पूछताछ के बाद जमानत पर छोड़ा

गाने टटीरी को लेकर दर्ज मामले में रैपर बादशाह वीरवार को पुलिस जांच में शामिल हुए। पूछताछ के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। यह मामला सेक्टर-20 स्थित साइबर थाने में 6 मार्च को दर्ज किया गया था। शिकायत चंडीमंदिर निवासी अभय चौधरी ने दी थी जिसमें गाने के आपत्तिजनक बोल और वीडियो के दृश्यों पर आपत्ति जताई गई थी।

शिकायत के अनुसार, गाना सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हो रहा था। वीडियो में स्कूल जैसे माहौल को पाठशाला से बदलकर बादशाला दिखाने और छात्राओं को यूनिफॉर्म में प्रस्तुत करने पर भी सवाल उठाए गए।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस तरह का चित्रण महिलाओं और बच्चियों की गरिमा को ठेस पहुंचा सकता है और युवाओं पर गलत प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने गाने के प्रसारण पर रोक और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। सेक्टर-20 साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed