{"_id":"69bce1d060b1533d1a0294ff","slug":"bihar-news-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-in-vaishali-hajipur-news-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4070593-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मियों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मियों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी, दो आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Vaishali News: पुलिस का कहना है कि माइक्रोफाइनेंस कंपनी से लोन जांच की जा रही हैं। एफएसएल की टीम बुलाई गई है। घटनास्थल से जुड़े कई साक्ष्य जुटाए गए हैं। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है।
घटनास्थल पर लोगों का भीड़
विज्ञापन
विस्तार
वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत राजखंड गांव में एक महिला ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कथित उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि लोन की किस्त चुकाने के लिए महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
Trending Videos
'तुम फांसी लगाकर मर जाओ, सारा कर्ज माफ कर दिया जाएगा'
मृतका की पहचान पवन महतो की 30 वर्षीय पत्नी दुर्गा देवी के रूप में हुई है। उनके चार बच्चे (दो बेटियां और दो बेटे) हैं। बताया जा रहा है कि दुर्गा देवी ने कैशपा माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस से एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि फाइनेंस कर्मियों और समूह की कुछ महिलाओं ने दुर्गा देवी से कहा था कि “तुम फांसी लगाकर मर जाओ, तो सारा कर्ज माफ कर दिया जाएगा।” परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले उनका मोबाइल छीन लिया गया था और घर का कुछ सामान भी ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
'परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है'
इधर, आरोपी फाइनेंस कर्मी अरविंद कुमार ने बताया कि सुबह ब्रांच मैनेजर महिला के घर आई थीं, लेकिन उन्हें बातचीत की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे मौके पर बुलाया गया और मैं यहां आया तो मेरी बेरहमी से पिटाई की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत दुर्गा देवी का पति पटना में रहकर सब्जी बेचता है और घटना के समय वह वहीं था। उसे घटना की सूचना दे दी गई है।
Bihar Police: जवान के साथ रंगेहाथ पकड़ाई महिला सिपाही, पति ने गंदा काम करते देखा तो क्या किया? जानिए मामला
जानिए पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले में गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतका की मां के बयान पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से दो बैंक कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य में पति, सास, ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन