सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   bihar ambedkar residential schools 12th result 2026 92 percent pass rate gayghat patna girls 100 percent

BSEB 12th Result: बिहार के अंबेडकर आवासीय स्कूलों का कमाल, इंटर परीक्षा में 92% से ज्यादा रिजल्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 1265 छात्रों में से 1166 ने सफलता हासिल कर 92.17% रिजल्ट दर्ज किया, जो राज्य औसत से काफी बेहतर है।

bihar ambedkar residential schools 12th result 2026 92 percent pass rate gayghat patna girls 100 percent
टॉपर्स की लिस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस बार इन स्कूलों के छात्रों ने राज्य के औसत से कहीं बेहतर परिणाम देकर अपनी काबिलियत साबित की है।
Trending Videos


1265 में से 1166 छात्र पास, 92.17% रहा रिजल्ट

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इस साल राज्यभर के इन आवासीय विद्यालयों से कुल 1265 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1166 छात्र सफल रहे। इन स्कूलों का कुल सफलता प्रतिशत 92.17% रहा, जो राज्य के औसत 85.19% से काफी ज्यादा है। यह सफलता यहां मिलने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर आवासीय सुविधाओं का नतीजा मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना के गायघाट स्कूल की छात्राओं ने रचा इतिहास

खास बात यह रही कि डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, गायघाट (पटना) की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इस स्कूल की सभी 123 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं और 100% रिजल्ट दर्ज किया। यहां एक भी छात्रा द्वितीय या तृतीय श्रेणी में नहीं रही, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

संकायवार टॉपर

इंटर परीक्षा में अलग-अलग संकायों के टॉपर्स भी सामने आए हैं:
  • कला संकाय: विपिन कुमार – 452 अंक (90.4%)
  • (डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, रजौली, नवादा)
  • विज्ञान संकाय: कुमारी अनीशा – 432 अंक (86.4%)
  • (डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, गायघाट, पटना)
  • वाणिज्य संकाय: अनुष्का कुमारी – 430 अंक (86%)
  • (डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, गायघाट, पटना)

ये भी पढ़ें: नशे और लालच की भेंट चढ़ी ममता, कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन, रिजल्ट में बड़ा सुधार

अगर पिछले साल से तुलना करें तो इस बार रिजल्ट में साफ तौर पर सुधार देखने को मिला है:
  • 2024-25: 686 छात्र शामिल, सफलता प्रतिशत 88.92%
  • 2025-26: 1265 छात्र शामिल, सफलता प्रतिशत 92.17%

इस साल प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों की संख्या भी काफी बढ़ी है। पिछले साल जहां यह संख्या 328 थी, वहीं इस बार बढ़कर 688 हो गई, जो कुल छात्रों का 54.38% है।

मंत्री ने दी बधाई, बोले- बड़ा बदलाव

इस शानदार सफलता पर विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, "यह सफलता समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारे आवासीय विद्यालयों के छात्रों ने साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें तो वे किसी से कम नहीं हैं। मैं सभी सफल छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई देता हूं।" विभाग के वरीय पदाधिकारियों ने भी इस शानदार रिजल्ट के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। साथ ही उन्होंने भविष्य में छात्रों को और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed