सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Accused of washing principal chair with Gangajal

Bihar News: दरभंगा स्कूल में ‘गंगाजल विवाद’, कुर्सी धोने के आरोप से मचा बवाल, आमने-सामने दो प्रधान शिक्षिकाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भटानी में पूर्व और वर्तमान प्रधान शिक्षिकाओं के बीच विवाद गहरा गया है। पूर्व प्रधान शिक्षिका सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ जातिसूचक टिप्पणी की गई और उनकी कुर्सी को गंगाजल से धोया गया।

Bihar News : Accused of washing principal chair with Gangajal
प्रिंसिपल का स्वागत करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भटानी इन दिनों पढ़ाई के लिए नहीं बल्कि विवादों के कारण चर्चा में है। यहां पूर्व और वर्तमान प्रधान शिक्षिकाओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है, जिससे स्कूल का माहौल प्रभावित हो रहा है।
Trending Videos


विद्यालय की पूर्व प्रभारी प्रधान शिक्षिका सुनीता देवी ने वर्तमान प्रधान शिक्षिका रंजिता कुमारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जातिसूचक शब्द कहे जाते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस कुर्सी पर वह बैठती थीं, उसे गंगाजल से धोकर बैठने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान प्रधान शिक्षिका ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

वहीं, वर्तमान प्रधान शिक्षिका रंजिता कुमारी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि सुनीता देवी ने विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव को बहला-फुसलाकर बैंक से जुड़ी प्रक्रिया में गड़बड़ी करने की कोशिश की है। यह मामला अब सिर्फ स्कूल तक सीमित नहीं रहा। शिकायत वरीय अधिकारियों और पुलिस तक पहुंच चुकी है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: नशे और लालच की भेंट चढ़ी ममता, कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

शिक्षा पदाधिकारी ने की जांच, दी सख्त हिदायत

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी खुद विद्यालय पहुंचीं और पूरे मामले की जांच की। उन्होंने दोनों पक्षों को साफ तौर पर हिदायत दी कि स्कूल को विवाद का अखाड़ा न बनाया जाए। रंजना कुमारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच की गई है और दोनों शिक्षिकाओं को सख्त चेतावनी दी गई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान प्रधान शिक्षिका के आने के बाद स्कूल में शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और पढ़ाई पटरी पर लौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed