{"_id":"69f70a36b9ee7ba2e2004414","slug":"vigilance-bureau-tightens-noose-around-cia-1-asi-in-bathinda-of-punjab-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: सीआईए-1 के ASI पर विजिलेंस का शिकंजा, UP नंबर की 'ब्रीजा' और संदिग्ध मोबाइल नंबर ने बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda: सीआईए-1 के ASI पर विजिलेंस का शिकंजा, UP नंबर की 'ब्रीजा' और संदिग्ध मोबाइल नंबर ने बढ़ाई मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: Naveen
Updated Sun, 03 May 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार
विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक, जांच में जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे चौंकाने वाले हैं। जिस यूपी नंबर की गाड़ी और मोबाइल नंबर का जिक्र शिकायत में है, उनके तार सीआईए-1 के ही अन्य कर्मियों से जुड़े होने का संदेह है।
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीआईए-1 के एएसआई मंजिंदर सिंह पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने के बाद अब विजिलेंस ब्यूरो ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। विजिलेंस की टीमें अब उस उत्तर प्रदेश (UP) नंबर की ब्रीजा गाड़ी की तलाश में जुटी हैं, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर व्यापारी को डराने-धमकाने के लिए किया गया था। इसके साथ ही एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की भी बारीकी से जांच की जा रही है, जिससे रिश्वत की मांग की गई थी।
Trending Videos
फरार एएसआई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी एएसआई मंजिंदर की गिरफ्तारी के लिए सीआईए स्टाफ-1 के दफ्तर और उसके अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। विजिलेंस के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
यह मामला दो दिन पहले कॉस्मेटिक के होलसेल व्यापारी दुष्यंत बंसल की शिकायत पर दर्ज हुआ था। व्यापारी के आरोपों के अनुसार, सीआईए-1 के पुलिसकर्मी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दबाव बनाने के लिए उसके घर पर अवैध रेड की गई। व्यापारी को डराने के लिए एक यूपी नंबर की ब्रीजा गाड़ी में बिठाया गया। व्यापारी ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए पुलिसकर्मियों की धमकियों और पैसों की मांग की रिकॉर्डिंग कर ली थी, जिसे विजिलेंस को सौंप दिया गया है।
जांच के घेरे में अन्य पुलिसकर्मी
विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक, जांच में जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे चौंकाने वाले हैं। जिस यूपी नंबर की गाड़ी और मोबाइल नंबर का जिक्र शिकायत में है, उनके तार सीआईए-1 के ही अन्य कर्मियों से जुड़े होने का संदेह है। सोमवार को विजिलेंस टीम परिवहन विभाग से उक्त ब्रीजा गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की पूरी डिटेल हासिल करेगी। यदि गाड़ी और मोबाइल नंबर विभाग के अन्य कर्मियों के निकले, तो इस मामले में सीआईए-1 के कई अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी विजिलेंस की जांच के घेरे में आ सकते हैं।
अधिकारी के अनुसार
भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द बेनकाब किया जाएगा।- विजिलेंस प्रवक्ता।
