फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरहम बीवी: प्रेमी संग मिलकर अपने दूसरे पति को मौत के घाट उतारा, बंद कमरे में एक सप्ताह पड़ा रहा शव

Sun, 05 Jun 2022 10:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Jun 2022 10:13 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered her husband with the help of lover in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तरनतारन के गांव सकत्तरा निवासी 27 वर्षीय हरपाल सिंह को उसकी पत्नी राजबीर कौर ने अपने प्रेमी रंजीत सिंह राणा के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने हरपाल के सिर पर कई वार किए। थाना कच्चा-पक्का पुलिस ने दोनों के विरुद्ध केस दर्जकर लिया है। विधानसभा हलका खेमकरण के गांव सकत्तरा निवासी हरपाल सिंह (27) का विवाह मक्खी कलां निवासी राजबीर कौर के साथ हुआ था। 

Woman murdered her husband with the help of lover in Punjab
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

राजबीर का यह दूसरा विवाह था। पहले पति की मौत के बाद राजबीर ने हरपाल के साथ विवाह कर लिया था लेकिन उसने गांव मक्खी कलां निवासी युवक रंजीत सिंह राणा के साथ प्रेम संबंध बना लिए। इसका हरपाल को पता चला तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान रंजीत राणा अक्सर हरपाल को धमकी देने लगा कि अगर उसने राजबीर कौर को छोड़ा तो बुरा हाल होगा।

Woman murdered her husband with the help of lover in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मगर हरपाल अपनी पत्नी के साथ जिदगी नहीं गुजारना चाहता था। 27 मई की रात हरपाल अपने घर में मौजूद था। तभी वहां पर रंजीत राणा आ पहुंचा। इस दौरान दोनों में तकरार हुई फिर राजबीर कौर ने अपने प्रेमी रंजीत राणा के साथ मिलकर हरपाल के सिर में किसी वस्तु से कई वार हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman murdered her husband with the help of lover in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

बुरी तरह लहूलुहान होकर हरपाल जमीन पर गिर गया। राजबीर कौर और रंजीत राणा कमरे को ताला लगाकर कहीं चले गए। एक सप्ताह बाद शनिवार शाम को जब कमरे से दुर्गंध आने लगी तो हरपाल के भाई लाली ने पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन
Woman murdered her husband with the help of lover in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

थाना कच्चा-पक्का के एसएचओ मुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और देखा कि हरपाल सिंह के शव से काफी बदबू आ रही थी। गुरलाल के बयान पर पुलिस ने राजबीर कौर और रंजीत राणा के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया। हालांकि दोनों आरोपी अभी फरार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed