सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTA raises transfer policy and salary issues of counsellors with Education Secretary

Chandigarh News: सीटीए ने शिक्षा सचिव के सामने उठाए ट्रांसफर पॉलिसी और काउंसलर्स के वेतन के मुद्दे

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
CTA raises transfer policy and salary issues of counsellors with Education Secretary
विज्ञापन

Trending Videos
चंडीगढ़। चंडीगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सचिव से मुलाकात कर शिक्षकों और स्कूल काउंसलर्स से जुड़े अहम मुद्दे उठाए। प्रतिनिधिमंडल में कानूनी सलाहकार अरविंद राणा के साथ राकेश कुमार, मोनिका राठौड़, प्रियंका भाटिया और ज्योत्स्ना बजाज शामिल रहे। एसोसिएशन ने स्कूल काउंसलर्स को 12 महीने का वेतन देने की मांग उठाई। प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान में काउंसलर्स को पूरे साल का वेतन नहीं मिलता, जिससे उन्हें दो महीने की सैलरी से वंचित रहना पड़ता है। उन्होंने इस मुद्दे को पहले भी प्रशासन और राज्यपाल के समक्ष उठाने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने एनईपी 2020 के सेक्शन 5.1 के अनुसार शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी पर भी चर्चा की। शिक्षा सचिव ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed