सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute over bill in bar; employees break one person's teeth and injure two others

Chandigarh News: बार में बिल पर विवाद, कारिंदों ने एक का दांत तोड़ दो अन्य को किया घायल

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Dispute over bill in bar; employees break one person's teeth and injure two others
विज्ञापन
जीरकपुर। छत लाइट पॉइंट पर शराब के ठेके के पास बने एक बार में बुधवार देर रात बिल को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बार के कारिंदों ने तीन युवकों पर लोहे की रॉड और सरियों से हमला कर दिया। इस हमले में घायलों की पहचान कोमल, रणधीर सिंह और सोनी के रूप में हुई है। उनको उपचार के लिए ढकोली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोमल अपने साथियों के साथ स्काई यार्ड बार में शराब पीने गया था। उनका कहना है कि उन्होंने शराब की बोतल का भुगतान पहले ही ऑनलाइन कर दिया था। कुछ समय तक वहीं बैठकर पार्टी की।
Trending Videos

बाद में जब बिल चुकाने की बात आई तो बार कर्मचारियों ने बोतल की कीमत दोबारा बिल में जोड़ दी। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई और बताया कि भुगतान पहले ही किया जा चुका है, लेकिन कर्मचारी मानने को तैयार नहीं हुए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि करीब 15 से 17 कारिंदों ने मिलकर युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड और सरियों से वार किए। इस हमले में कोमल का दांत टूट गया, जबकि रणधीर सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसे पांच टांके लगाने पड़े। सोनी की पीठ पर भी सरियों से वार किए गए। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई, अन्यथा हमलावर उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में थाना प्रभारी सतिंदर सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) के आधार पर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed