{"_id":"69eb1f8e7003d8fb44067c66","slug":"high-court-takes-strict-stance-on-former-cm-dushyant-chautala-s-petition-seeks-response-from-hisar-sp-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त: हिसार एसपी से मांगा जवाब, 30 अप्रैल को अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त: हिसार एसपी से मांगा जवाब, 30 अप्रैल को अगली सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: Naveen
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार
हिसार में दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय चौटाला मामले के विरोध में गिरफ्तारी देने सिटी थाना पहुंचे थे। इसके बाद एसपी ऑफिस जा रहे थे तो रास्ते में सब्जी मंडी पुल पर सीआईए इंचार्ज पवन कुमार के साथ पुलिस कर्मियों से काफी बहस हुई थी।
हिसार में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा दायर एक याचिका पर कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने हिसार के पुलिस अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। वहीं, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की है।
Trending Videos
यह था मामला
गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के बाद जजपा व इनसो नेताओं पर एफआईआर दर्ज होने के बाद 17 अप्रैल को दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय चौटाला मामले के विरोध में गिरफ्तारी देने सिटी थाना पहुंचे थे। इसके बाद एसपी ऑफिस जा रहे थे तो रास्ते में सब्जी मंडी पुल पर सीआईए इंचार्ज पवन कुमार के साथ पुलिस कर्मियों से काफी बहस हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया था कि सीआईए इंचार्ज पवन कुमार की गाड़ी से उन्हें सब्जी मंडी पुल पर कुचलने का प्रयास किया। पवन कुमार ने उन्हें हथियार दिखाया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी ई है। जिसकी जांच के लिए एसपी ने डीएसपी कमलजीत के नेतृत्व में एसआईटी बनाई थी।

कमेंट
कमेंट X