{"_id":"69ea71b19b8ca736d906a775","slug":"the-prowess-of-our-talented-youth-will-be-on-display-in-the-wrestling-arena-hisar-news-c-21-hsr1020-855875-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दंगल में दिखेगा म्हारे होनहारों का दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दंगल में दिखेगा म्हारे होनहारों का दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। जेएसडब्ल्यू (जिंदल साउथ वेस्ट) संस्था की ओर से ‘’माटी से मैट तक’’ दंगल महोत्सव 24 अप्रैल से 15 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं। इसके लिए महाबीर स्टेडियम परिसर में तैयारी पूरी की जा चुकी है।
जिलास्तरीय विजेता को 5,100 रुपये और प्रदेशस्तरीय विजेता को 50,000 रुपये का इनाम मिलेगा। प्रदेशस्तरीय अगले माह गिरि सेंटर, एचएयू परिसर के प्रोफेशनल मैट पर होगी जबकि जिलास्तरीय मुकाबले मिट्टी पर होंगे।
संस्था के प्रवक्ता गौरव ने बताया कि यह प्रतियोगिता अंडर 11 से 35 प्लस आयु और 30 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में होगी। हिसार के महाबीर स्टेडियम और रोहतक की शिव शंकर व्यायामशाला समिति परिसर में यह आयोजन शुक्रवार को होगा।
फतेहाबाद के भोडियाखेड़ा स्टेडियम और सोनीपत की रायपुर स्पोर्ट्स एकेडमी में यह आयोजन 27 अप्रैल को होगा। जींद के अर्जुन स्टेडियम और और भिवानी के भीम स्टेडियम में यह आयोजन 30 अप्रैल को होगा। इसके लिए पंजीकरण 26 अप्रैल तक हाेंगे। छत्रपति शिवाजी स्टेडियम पानीपत और जनता कॉलेज मैदान चरखीदादरी में यह आयोजन तीन मई को होगा।
पंजीकरण 29 अप्रैल तक हाेंगे। सरदार मिल्खा सिंह स्टेडियम करनाल के हॉकी मैदान और महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में यह आयोजन छह मई को होगा। इसमें कैथल और अन्य जिलों के लिए पंजीकरण दो मई तक हाेंगे। द्रोणाचार्य स्टेडियम के हॉकी मैदान कुरुक्षेत्र और राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में यह आयोजन नौ मई को होगा। इसके लिए पंजीकरण पांच मई तक हाेंगे। तेजली खेल परिसर यमुनानगर और ताऊ देवीलाल खेल परिसर गुरुग्राम में यह आयोजन 12 मई को होगा।
इसमें नूंह क्षेत्र के लिए पंजीकरण आठ मई तक हाेंगे। ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला और हरियाणा खेल परिसर फरीदाबाद में यह आयोजन 15 मई को होगा। पलवल, अंबाला क्षेत्र के लिए पंजीकरण 11 मई तक हाेंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X