सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Leader of the Opposition Chaudhary Bhupinder Singh Hooda arrived in Hansi and stated that less than 20 percent of the produce has been lifted from the mandis so far, leaving farmers and commission agents distressed.

हांसी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बोले- मंडियों में अब तक 20 प्रतिशत भी नहीं हुआ उठान, किसान व आढ़ती परेशान

Naveen Naveen
Updated Fri, 24 Apr 2026 05:07 PM IST
Leader of the Opposition Chaudhary Bhupinder Singh Hooda arrived in Hansi and stated that less than 20 percent of the produce has been lifted from the mandis so far, leaving farmers and commission agents distressed.
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हांसी की अनाज मंडी का दौरा किया। जहां उन्होंने फसल खरीद में बॉयोमेट्रिक जैसे नियमों को लागू करने से हो रही किसानों की बदहाली, महिला आरक्षण बिल और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा। वहीं हिसार में जीजेयू प्रकरण व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पुलिस के विवाद पर जजपा को भाजपा की बी टीम बताया। अनाज मंडी धर्मशाला में आयोजित पत्रकारवार्ता में हुड्डा ने कहा कि सरकार का हर निर्णय किसानों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। फिलहाल आढ़ती व किसान परेशान हैं, मंडियों में अनाज पड़ा है व अभी तक 20 प्रतिशत भी उठान नहीं हुआ है। पहले मेरी फसल मेरा ब्यौरा के नाम पर व अब बॉयोमेट्रिक के नाम पर किसान को परेशान किया जा रहा है। नियमों के चक्कर में किसान मजबूरी में एमएसपी से कम दाम पर फसल बेचने को मजबूर हैं। सरकार की फसल खरीद की कोई तैयारी नहीं थी। मंडियों में उठान न होने के कारण गेहूं के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगे हैं। महिला आरक्षण बिल कांग्रेस ने शुरु किया था। सभी पार्टियों ने मिलकर वर्ष 2023 में बिल पास कर दिया था, इस आधार पर वर्ष 2024 के चुनाव होने चाहिए थे। लेकिन उसकी नोटिफिकेशन अब जाकर जारी हुई। सरकार की नियत ठीक नहीं है। हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व पुलिस के बीच विवाद को लेकर हुड्डा ने कहा कि जजपा व इनेलो भाजपा की बी टीम हैं, दिन रात लोगों को गुमराह करने में कुश्ती लड़ते हैं। इनेलो के दो विधायक हैं, इनका कोई स्टैंड नहीं है। हांसी के जिला बनने पर हुड्डा ने कहा कि जल्दी ही हांसी का जिलाध्यक्ष घोषित किया जाएगा। उन्होंने पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की तरफ से निकाली जा रही पद यात्रा में कहा कि वह यात्रा में शामिल नहीं होंगे। यात्रा में राहुल गांधी के शामिल होने पर कहा कि वहां से कोई संदेश आएगा तो वह भी यात्रा में शामिल होंगे। यह कांग्रेस की अधिकृत यात्रा नहीं है, व्यक्तिगत यात्रा है। कैप्टन अभिमन्यु के वर्ष 2010 से 2016 तक प्रदेश को जलाने के आरोप पर कहा कि अगर ऐसा है तो भाजपा सरकार 12 साल से है तो उन्हें पकड़ा क्यों नहीं। उन्होंने कैप्टन पर तंज कसते हुए कहा कि खसियानी बिल्ली खंभा नोचे। महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को सशक्त बनाने के पक्ष में रही है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे लागू करने के नाम पर केवल समय बर्बाद कर रही है। इस दौरान विधायक जस्सी पेटवाड़, विधायक चंद्रपकाश, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़, पवन गोयल, सुमन शर्मा, बजरंग दास गर्ग, रामअवतार तायल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शासकीय बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा, मामले की जानकारी देते तहसीलदार बृजेंद्र कुमार

24 Apr 2026

Video: गाजियाबाद में महिला के गले से मंगलसूत्र झपटा, बाइक सवार बदमाश फरार; CCTV फटेज में कैद वारदात

24 Apr 2026

फर्रुखाबाद: शादी में बाउंसरों ने की हर्ष फायरिंग, दुल्हन के जीजा को लगी गोली; कानपुर रेफर

24 Apr 2026

चंडीगढ़ सेक्टर 16 के स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन

24 Apr 2026

रेवाड़ी में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन वाहन आपस में टकराए; कैंटर चालक गंभीर, लगा जाम

24 Apr 2026
विज्ञापन

अजनाला में दर्ज मामले में सांसद अमृतपाल सिंह की वीसी के जरिए पेशी

24 Apr 2026

पठानकोट में मामूली तकरार ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्र पर तेजधार हथियारों से हमला, गंभीर घायल

24 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO: जेटीआरआई में न्यायिक सेवा स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

24 Apr 2026

अमृतसर के गुरु वाली में 10 कनाल जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, विवाद बढ़ा

24 Apr 2026

श्री हरमंदिर साहिब आने वाले परिवार से रिश्वत लेने के आरोप में ट्रैफिक पुलिस कर्मी सस्पेंड

24 Apr 2026

उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत और छह गंभीर रूप से घायल

24 Apr 2026

पठानकोट में आज ब्लैक आउट

24 Apr 2026

हुसैनीवाला बार्डर से सटे टेंडी वाला में सतलुज दरिया में नोचें बनाने का कार्य शुरू

फिरोजपुर शहर में श्रीमद् भागवत कथा आयोजित

VIDEO: टूटी रेलिंग से पुलिया के नीचे गिरा बाइक सवार, मौत

24 Apr 2026

कानपुर: नवीन गंगा पुल पर सुसाइड की कोशिश, सिपाही का पैर पकड़कर गिड़गिड़ाया युवक- मुझे मर जाने दो

24 Apr 2026

जालंधर में तस्कर के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

24 Apr 2026

400 फीट ऊंचे टेलीकॉम टावर से नीचे उतरे गुरजीत खालसा

24 Apr 2026

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों पर एक्शन को बताया सही

सुजुकी मोटर के सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने की सीएम नायब सैनी से मुलाकात

Ujjain: वैशाख अष्टमी पर श्री महाकाल दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भस्म आरती में भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

24 Apr 2026

Bareilly News: उर्स से पहले पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर की छतों की जांच, देखें वीडियो

24 Apr 2026

Bareilly News: मोटर मैकेनिक की बेटी ने लहराया परचम, हाईस्कूल में जिले में पाया पांचवां स्थान

24 Apr 2026

VIDEO: आगरा कैनाल में कूदी महिला, पुलिस को माैके पर मिले चुनरी और चप्पल; तलाश जारी

23 Apr 2026

VIDEO: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, परिणाम देख खुशी से खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे

23 Apr 2026

VIDEO: आगरा में बड़ा हादसा, बेलनगंज में केनरा बैंक की बिल्डिंग भरभराकर गिरी; बाल-बाल बचे कर्मचारी

23 Apr 2026

LPG Crisis: ''एक हजार का सिलेंडर 5 हजार में...'' Delhi High Court पहुंचा शख्स, लेकिन जज साहब का सुनवाई से इनका

23 Apr 2026

Pilibhit News: मजदूर की बेटी अक्षरा का जिले में तीसरा स्थान, हाईस्कूल में हासिल किए 94 प्रतिशत अंक

23 Apr 2026

यूपी बोर्ड में अलीगढ़ जनपद के हाईस्कूल-इंटर टॉपर के सफलता की कहानी

23 Apr 2026

MP Politics: SDOP विवाद के बीच BJP MLA Pritam Lodhi की CM Mohan Yadav से मुलाकात, अंदर ये डील हुई!

23 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed