सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Traffic Police Station In-charge Suspended Following Complaint of Intoxication While on Duty

Hisar News: ड्यूटी के दौरान नशा करने की शिकायत पर ट्रैफिक थाना प्रभारी सस्पेंड

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 24 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Traffic Police Station In-charge Suspended Following Complaint of Intoxication While on Duty
विज्ञापन
हांसी। ड्यूटी के दौरान नशा करने और ई रिक्शा चालक से अभद्र व्यवहार की शिकायत पर एसपी विनोद कुमार ने ट्रैफिक थाना प्रभारी एसआई प्रेम कुमार को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने वीरवार सुबह ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा चालकों की बैठक बुलाई थी जिसमें थाना प्रभारी हाजिर नहीं हुए। शिकायत मिलने के बाद एसपी ने जांच करवाई व शाम को सस्पेंड कर दिया।
Trending Videos

एसआई प्रेम कुमार को करीब एक सप्ताह पहले यातायात थाना प्रभारी नियुक्त किया गया था। ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए उन्हें सुबह ट्रैफिक थाने में बुलाया गया था। हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान आदेश बिड़लान, जय हिंद ई-रिक्शा यूनियन के प्रधान सुनील मजोका की अगुवाई में कई चालक थाने पहुंचे। इस दौरान प्रेम कुमार वहां नहीं मिले। प्रधान ने मोबाइल पर बात की तो बोले की एसपी आफिस चले जाएं। आदेश बिड़लान एसपी कार्यालय गए तो थाना प्रभारी वहां भी हाजिर नहीं थे। प्रेम कुमार को एसपी कार्यालय से बैठक में आने के लिए फोन किया गया तो बहाना बनाकर मना कर दिया। इसके बाद एसपी ने ई-रिक्शा व ऑटो चालकों के साथ बैठक की। इस दौरान एक ई-रिक्शा चालक ने शिकायत दी की आज ट्रैफिक थाना प्रभारी ड्यूटी के दौरान नशे में थे और उसकी ई-रिक्शा जब्त कर अभद्र व्यवहार किया। इस पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने प्रेम कुमार के सैंपल लेने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंपल देने से मना किया, एसपी ने कार्यालय से बाहर निकाला
प्रेम कुमार को जांच के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। नशे में होने संबंधी जांच के लिए सैंपल लिया जाने लगा तो मना कर दिया। किसी तरह सैंपल लेने के बाद उन्हें एसपी के समक्ष ले जाया गया। यहां भी वे बहस करने लगे। एसपी ने उन्हें कार्यालय से बाहर निकाला और शाम को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

नशा कर न चलाएं वाहन: एसपी
एसपी ने ई-रिक्शा व ऑटो चालकों को कहा कि कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलाएं। इस दौरान ई-रिक्शा चालक ने शिकायत दी की एसएचओ प्रेम कुमार ने शराब के नशे में अभद्र व्यवहार किया और डंडा मारने का प्रयास भी किया।
---


ट्रैफिक थाना प्रभारी प्रेम कुमार के खिलाफ शराब के नशे में होने की शिकायत मिली थी। फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। - विनोद कुमार, एसपी, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed